UA-204538979-1

साहित्य अकादमी की वेबलाइन साहित्य श्रृंखला में चमके आगरा के प्रसिद्ध अंग्रेजी कवि राजीव खंडेलवाल

ब्रज पत्रिका, आगरा। कोविड-19 के चलते भारत सरकार की साहित्य अकादमी अब अपनी वेबलाइन साहित्य श्रृंखला द्वारा ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी श्रंखला के एक चर्चित कवि सम्मिलन में आगरा के अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त इंग्लिश लव पोइट राजीव खंडेलवाल को साहित्य अकादमी के सचिव डॉक्टर के श्रीनिवास राव द्वारा काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया।

17 नवंबर दोपहर 2:30 से 3:30 तक आयोजित ऑनलाइन पोएट्री रीडिंग प्रोग्राम में राजीव खंडेलवाल की सातों कविताएं अपने भाव पक्ष और कला पक्ष के सम्मिलित प्रभाव के लिए मुक्त कंठ से सराही गईं। उनके साथ रानू उनियाल और इमाम हुसैन मल्लिक ने भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संयोजन साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के डिप्टी सेक्रेटरी (प्रशासन) राजमोहन ने किया। कार्यक्रम का प्रसारण फेसबुक और यू-ट्यूब पर लाइव किया गया।

गौरतलब है कि राजीव खंडेलवाल के अब तक पांच अंग्रेजी कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके नाम कई साहित्यिक उपलब्धियां दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!