UA-204538979-1

श्री गोवर्धन महाराज त्यारे माथे मुकुट विराज रह्यो…तोपे पान चढ़ें तोपे फूल चढ़ें तोपे चढ़े दूध की धार…

मानसी गंगा श्रीहरि देव, गिरधर की परिकम्मा देकर श्री गिरार्ज जी सेवा मंडल द्वारा नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित किया गया अन्नकूट महोत्सव।

गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना के बाद सभी सदस्यों ने लगाई परिक्रमा, अन्नकूट का लगाया भोग।

कोरोना के प्रकोप से विश्व को बचाने व जल्दी वैक्सीन की सुविधा के लिए की गई विशेष प्रार्थना।

ब्रज पत्रिका, आगरा। श्री गिर्राज महाराज के जयकारे और भक्ति में डूबे भक्तजन। श्री गिर्राज जी सेवा मंडल द्वारा नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव में कुछ ऐसा ही भक्तिमय वातावरण था। जहां सभी सदस्यों ने भक्ति-भाव से गिरार्ज जी महाराज की पूजा अर्चना कर परिक्रमा लगाई और अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।

संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि,

“हर वर्ष की तरह अन्नकूट महोत्सव के साथ छप्पन भोग महोत्सव की तैयारियों शुभारम्भ किया गया। कोरोना के कारण इस वर्ष छप्पन भोग महोत्सव दो दिवस के बजाय एक दिवसीय रखा गया है। गोवर्धन में छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन भी इस वर्ष लघु रूप में कोरोना काल की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।”

अन्नकूट महोत्सव में सभी सदस्यों ने परिक्रमा लगाते हुए गिर्राज जी महाराज से विश्व को कोरोना के प्रकोप बचाने व वैक्सीन की सुविधा जल्दी उपलब्ध होने की भी प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल के संस्थापक नितेश अग्रवाल, मुख्य संरक्षक व बल्केश्वर महादेव मंदिर के महन्त कपिल नागर, सह संस्थापक मयंक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अजय गोयल, अध्यक्ष श्याम सुन्दर माहेश्वरी, महामंत्री रविन्द्र कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन बंसल, अजय सिंघल, पवन अग्रवाल, अंकुर गोयल, पुनीत अग्रवाल, विशाल बंसल, प्रदीप अग्रवाल, कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!