UA-204538979-1

साहित्य संगीत संगम के वार्षिक समारोह में शख्शियतों का हुआ सम्मान, कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा

मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे सुनील जैन ‘राही’ की दो पुस्तकों ‘काबुल की कठोर भूमि’ और ‘व्यंग्य सत्ता के विरोध के अलावा बहुत कुछ है’ का लोकार्पण हुआ।

ब्रज पत्रिका, आगरा। साहित्य संगीत संगम का 41 वां वार्षिक समारोह होटल ग्रांड में संपन्न हुआ। इसमें साहित्य, संगीत, समाज सेवा, चिकित्सा आदि विभिन्न क्षेत्रों की 21 प्रतिभाओं का सम्मान भी हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे सुनील जैन ‘राही’ की दो पुस्तकों ‘काबुल की कठोर भूमि’ और ‘व्यंग्य सत्ता के विरोध के अलावा बहुत कुछ है’ का लोकार्पण हुआ।

इस अवसर पर संस्था की संस्थापक स्व. संतोष सक्सेना स्मृति सम्मान श्रृंखला के अंतर्गत नारायण स्वरूप उमा रानी स्मृति काव्य साधना सम्मान लखनऊ की रंजना गुप्ता को, श्यामलाल वर्मा स्मृति गद्य साधना सम्मान जयपुर की तारावती सैनी नीरज को, डॉक्टर शशी गोयल प्रदत्त बाल साहित्य सम्मान लखनऊ की नीलम राकेश और बिजनौर के अजय जनमेजय को, पंडित सतीश चंद्र स्मृति गायन साधना सम्मान फिरोजाबाद की निष्ठा शर्मा को, के. एम. शर्मा शांति देवी स्मृति नृत्य साधना सम्मान आगरा की रीनू गिरी को, बी. डी. राजोरिया स्मृति वादन सम्मान आगरा के मनीष प्रभाकर को प्रदान किया गया।

समारोह में प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान भी प्रदान किए गए। जिसमें नर्मदा देवी स्मृति सम्मान दीप्ति भार्गव को, रोशन लाल गुप्त करुणेश स्मृति सम्मान डॉक्टर सुरेंद्र सिंह को, द्वारका प्रसाद माहेश्वरी स्मृति सम्मान राज बहादुर राज को, हर प्रसाद भार्गव स्मृति सम्मान डॉक्टर मदन मोहन शर्मा को, सुरेश बाबू स्मृति सम्मान जगमोहन गुप्ता को, रघुनंदन सिंह स्मृति सम्मान डॉ. प्रवीण गौतम को, ब्लिस इंस्टीट्यूट आफ योगा एंड नेचरोपैथी प्रदत्त सम्मान नृत्यांगना श्रेयांशी सक्सेना को, शिरोमणि बंधु स्मृति सम्मान उमाशंकर मिश्र को, बाबूलाल वत्स स्मृति सम्मान एडवोकेट प्रमिला शर्मा को, रंजीत राय डंग स्मृति सम्मान राम कुमार अग्रवाल को, चेतना संस्था द्वारा प्रदत्त सम्मान राहुल चतुर्वेदी को, ग्रीन हाउस द्वारा प्रदत्त सम्मान राम कंवर को प्रदान किया गया।

सम्मान डॉ. नीरज स्वरूप, रमा वर्मा, मोहित कुमार, सुधीर शर्मा, डॉ. असीम आनंद, डॉ. शशि गोयल, अरुण डंग, चंद्रशेखर शर्मा आदि द्वारा प्रदान किए गए।

इस अवसर पर यशी और खुशी ने चलो-चलो रे अयोध्या धाम गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। श्रेयांशी सक्सेना, डॉक्टर आन्श्वना सक्सेना, सुशील सरित एवं कुमारी पूजा तोमर ने भी गीत प्रस्तुत किये। स्वागत किया डॉक्टर राजेंद्र मिलन ने। संचालन दिनेश श्रीवास्तव और डॉक्टर आन्श्वना सक्सेना ने किया। संयोजक सुशील सरित थे। डॉ. अशोक अश्रु ने राही जी की पुस्तकों पर समीक्षात्मक आलेख प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अरविंद कपूर, राम कुमार अग्रवाल, संजय गुप्त, आदर्श नंदन, अनिल डंग, दयाल प्यारी, अभय सिंह, डॉ. रमेश आनंद, रवि शिरोमणि, अशोक शिरोमणि, डॉक्टर विनोद महेश्वरी, नीरज जैन, श्रीकृष्ण, सुधीर नारायण, डॉक्टर सुषमा सिंह, शैलजा अग्रवाल, शरद गुप्ता, डॉक्टर महेश धाकड़, नीरज अग्रवाल, अभिनय कुमार, राज कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!