ताज़ा ख़बरसाहित्य

नाथद्वारा में ब्रजभाषा के लेखक डॉ. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ को ‘ब्रजभाषा विभूषण’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया

ब्रज पत्रिका, आगरा। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीनाथ द्वारा (राजस्थान) स्थित साहित्य मण्डल श्रीनाथ द्वारा द्वारा ब्रज भाषा साहित्य लेखन में साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में आगरा के डॉ. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ को उनकी नव प्रकाशित पुस्तकों ‘ब्रज वीथिकाएँ’ भाग-2 एवं ‘ब्रजरस’ हेतु ‘ब्रजभाषा विभूषण’ की मानद उपाधि द्वारा अंगवस्त्र, मेवाड़ी पगड़ी, श्रीफल, भगवान श्रीनाथ जी का प्रसाद व चित्रपट एवं उपाधि पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। डॉ. निस्पृह ब्रजभाषा में अपने विविध आयामी लेखन के लिये जाने जाते हैं, इसके अतिरिक्त अपनी पुस्तक ‘ब्रज वीथिकाएँ ‘भाग-1 व भाग-2 के माध्यम से उन्होंने ब्रज के बहुत से कलाकारों व साहित्यकारों को उनके सम्पूर्ण परिचय और कार्य के साथ प्रकाशित करने का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!