UA-204538979-1

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल माइकल नूनन ने 25-28 फरवरी, 2022 को भारत का दौरा किया

ब्रज पत्रिका रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख वाइस वीएडीएम एडमिरल माइकल नूनन ने 25-28 फरवरी, 2022 को भारत का दौरा किया। एडमिरल ने 28 फरवरी 22 को नई दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार से भेंट की। इससे पूर्व, एडमिरल माइकल नूनन ने भारतीय नौसेना के द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास एमआईएलएएन 22 में भाग लेने के लिए 25 से 28 फरवरी 22 तक विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय का दौरा किया था। एडमिरल एमआईएलएएन 22 की अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगोष्ठी के दौरान एक अतिथि वक्ता भी रहे।

वार्तालाप के दौरान दोनों देशों और नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग को मजबूत बनाने, समुद्री मोर्चे पर उभरती चुनौतियों से निपटने और हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग और अंतर-संचालनीयता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

एडमिरल माइकल नूनन को हाल के दिनों में क्षेत्रीय सुरक्षा गतिशीलता और परिचालन पहलुओं विशेष रूप से मित्रवत विदेशी देशों को मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) प्रदान करने, काउंटर पायरेसी ऑपरेशन का संचालन, क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने और आईएन-आरएएन सहयोग पर विशेष जोर देने के साथ विदेशी सहयोग को मजबूत बनाने के संदर्भ में एक व्यापक जानकारी प्रदान की गई।

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख वाइस वीएडीएम एडमिरल माइकल नूनन की यह यात्रा भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच निरंतर और नियमित वार्तालाप की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी थी, जिसके माध्यम से दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाया जा सके। इससे पूर्व, संबंधित प्रमुखों ने 21 अगस्त को ‘ऑस्ट्रेलिया-भारतीय नौसेना के लिए संयुक्त मार्गदर्शन- से नौसेना संबंध’ पर हस्ताक्षर किए थे। दोनों नौसेनाओं के बीच नौसेना से नौसेना वार्ता के संचालन के लिए संदर्भ की शर्तों पर 21 सितंबर को हस्ताक्षर किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!