डा. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ को मिला ‘श्री बुद्धिलाल यादव ब्रजभाषा काव्य पुरस्कार’
ब्रज पत्रिका, आगरा। श्री हिन्दी पुस्तकालय समिति, डीग (राजस्थान) के 99वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी भाषा की विभिन्न विधाओं में आमंत्रित प्रविष्टियों के मूल्यांकन के उपरांत, गठित समिति की समीक्षा एवं कार्यकारिणी के अनुमोदन के उपरांत, पुरस्कारों की घोषणा की गयी।
ब्रजभाषा के कुल 25 पुरस्कार विजेताओं में आगरा शहर से दो साहित्यकारों का चयन किया गया, जिसमें डा. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ भी शामिल थे, जिन्हें ‘श्री बुद्धिलाल यादव ब्रजभाषा काव्य पुरस्कार’ प्रदान किया गया। समिति द्वारा विजेता साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरुप पुष्पहार, श्रीफल, शाल, उत्तरीय वस्त्र, गौमाता की छवि स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
27 जुलाई, 2025 को श्री हिंदी पुस्तकालय डींग (राजस्थान) के ‘अरुण’ सभागार में आयोजित गरिमामय व भव्य समारोह में सिद्धपीठ खोहरी पीठाधीश्वर महंत डा. कौशल किशोर महाराज (न्याय वेदांताचार्य) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में दीपक माहेश्वरी (पूर्व न्यायाधिपति, राजस्थान उच्च न्यायालय) एवं इंदुशेखर ‘तत्पुरुष'(पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान साहित्य अकादमी) एवं डा. सत्यव्रत सिंह (निदेशक) प्रमुख रूप से शामिल थे।