UA-204538979-1

वसंतोल्लास कार्यक्रम में कलाकारों ने संगीत के माध्यम से विभिन्न रंगों की छटा बिखेरी

ब्रज पत्रिका, आगरा। पं. रघुनाथ तलेगांवकर फाउंडेशन ट्रस्ट और संगीत कला केन्द्र आगरा के संयुक्त तत्ववधान में वसंतोल्लास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो संस्था संस्थापक पं. रघुनाथ तलेगांवकर जी एवं सुलभा तलेगांवकर जी की पुण्यतिथि को समर्पित किया गया था।

सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष एवं पं. रघुनाथ जी, सुलभा जी, पं. केशव जी के चित्र‌ पर माल्यार्पण एवं‌ दीप प्रज्ज्वलित करके आभा चतुर्वेदी, डा. मनीषा, विजय लक्ष्मी शर्मा ने शुभारंभ किया। केन्द्र के संगीत साधकों ने सरस्वती वंदना एवं वसंत गीत की प्रस्तुति की तथा पं. रघुनाथ जी द्वारा रचित राग भीम पलासी पटदीप में रचित बंदिशें प्रस्तुत कीं। तदोपरांत भारतीय संगीतालय आगरा की दीक्षित छात्रा कु. नीलू लवानिया ने राग भीम पलासी कु. राधिका ने राग पटदीप में बंदिश एवं राग कल्याण में सुंदर प्रस्तुति करके श्रोताओं को आनंदित किया।

कार्यक्रम के अंत में ‌डा. अमिता त्रिपाठी ने राग वसंत में बंदिश एवं विभिन्न रचनाओं को विशेष तैयारी के साथ प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर किया। संपूर्ण कार्यक्रम में शुभ्रा तलेगांवकर ने संवादिनी पर‌ एवं तबले पर हरिओम माहौर ने कुशलतापूर्वक संगति की। अंत में सभी कलाकारों का माल्यार्पण करके संस्था के पदाधिकारियों ने स्वागत‌ किया। न्यासी प्रतिभा तलेगांवकर ने धन्यवाद एवं अनिल वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!