साहित्य

आगरा के ब्रज बिहारी लाल बिरजू और राजीव शर्मा निस्पृह होंगे डीग में पुरस्कृत

ब्रज पत्रिका, आगरा। श्री हिन्दी पुस्तकालय समिति, डीग (राजस्थान) द्वारा आगरा शहर से दो साहित्यकारों का चयन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए किया गया है। डा. ब्रज बिहारी लाल ‘बिरजू’ को ‘पंडित हरेकृष्ण कमलेश ब्रजभाषा भक्ति काव्य पुरस्कार’ एवं डा. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ को ‘श्री बुद्धिलाल यादव ब्रजभाषा काव्य पुरस्कार’ देने की घोषणा की गयी है।

श्री हिन्दी पुस्तकालय समिति, डीग (राजस्थान) के 99वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिन्दी भाषा की विभिन्न विधाओं में आमंत्रित प्रविष्टियों के मूल्यांकन के उपरांत गठित उप समिति की समीक्षा एवं कार्यकारिणी के अनुमोदन के उपरांत पुरस्कारों की घोषणा की गयी। कुल 25 पुरस्कारों के विजताओं की घोषणा कर दी गयी है।

समिति के सभापति मानसिंह यादव ने बताया कि,

“समिति के अपने 99वें स्थापना दिवस पर 27 जुलाई, 2025 को होने वाले कार्यक्रम में साहित्यकारों को पुरस्कृत किया जायेगा। विदित रहे कि हिन्दी पुस्तकालय समिति देश-विदेश के लेखकों, साहित्यकारों, पत्रकारों और कवियों को उनके हिन्दी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत करती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *