ताज़ा ख़बरसमाज

पिता वो नींव, जिस पर सम्पूर्ण परिवार की इमारत खड़ी होती है

मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता और देहदानी स्व. डॉ. राम अवतार शर्मा सहित आगरा-दिल्ली के 11 विशिष्ट पिताओं को मिला वर्ष-2025 का बेस्ट फादर अवार्ड।

अफलातून आगरा फाउंडेशन ने एक पहल के साथ लगातार चौथे साल फादर्स डे पर किया सर्वश्रेष्ठ पिताओं को नमन।

ब्रज पत्रिका, आगरा। अफलातून आगरा फाउंडेशन द्वारा एक पहल के साथ बेस्ट फादर अवार्ड-2025 (सीजन-4) के लिए रविवार शाम खंदारी स्थित होटल लेमन ट्री में एक ऐसी भाव पूर्ण संध्या सजाई गई जिसमें पिता के प्रति उमड़ी भावनाओं, कृतज्ञता भरे शब्दों और प्रेरणास्पद अहसासों ने सबका दिल छू लिया।

समारोह अध्यक्ष फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डाबर, विशिष्ट अतिथि नजीर अहमद और स्वागताध्यक्ष व लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर समारोह का शुभारम्भ किया।

पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, डॉ. विनोद माहेश्वरी, मनमोहन चावला, विजय गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता ट्रांसपोर्टर भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि पिता ही वह नींव हैं जिस पर सम्पूर्ण परिवार की इमारत खड़ी होती है। पिता ही समाज के असली नायक हैं।

अफलातून आगरा फाउंडेशन के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक राजकुमार उप्पल, एक पहल के मनीष राय, मार्गदर्शक आदर्श नंदन गुप्ता, मुख्य संरक्षक महेश शर्मा, संरक्षक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, सपा नेता अनूप यादव, सुशील नोतनानी, सुधीर भोजवानी, मयंक अग्रवाल, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, शीतल उप्पल, हिमांशु उप्पल और मोहित उप्पल ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान निर्णायक मंडल में शामिल पवन आगरी, अनिल जैन, शीतल अग्रवाल और पदम गौतम भी मौजूद रहे। संचालन दीपक जैन ने किया।

इन्हें मिला बेस्ट फादर अवार्ड

देहदानी और प्रमुख समाजसेवी स्व. डॉ. राम अवतार शर्मा को मरणोपरांत बेस्ट फादर अवार्ड प्रदान किया गया, जिसे उनकी ओर से आलोक वैष्णव ने ग्रहण किया। साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता, नेशनल क्रिकेटर राशि कनौजिया के पिता अशोक कनौजिया, एक्टर मधुर मित्तल के पिता महेश मित्तल, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. सुशील गुप्ता, जनकपुरी महोत्सव समिति कमला नगर के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल, तरुण शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, नत्थीलाल यादव और डॉ. जेपी गुरबख्शानी सहित आगरा और दिल्ली के 11 महानुभावों को वर्ष 2025 के लिए बेस्ट फादर अवार्ड प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *