UA-204538979-1

नाथद्वारा में संस्कृतिकर्मी डा. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ को ‘साहित्य सुधाकर’ की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया

संस्कृतिकर्मी डॉ. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ को उनके ब्रज के शास्त्रीय व लोक साहित्य में उल्लेखनीय कार्य हेतु यह पुरस्कार प्रदान किया है।

ब्रज पत्रिका, आगरा। साहित्य मण्डल नाथद्वारा के तत्वावधान में नाथद्वारा (राजस्थान) में छह और सात जनवरी को श्री भगवती प्रसाद देवपुरा जी की स्मृति में राष्ट्रीय साहित्य समारोह का आयोजन किया गया। श्री भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षाग्रह में आयोजित इस समारोह में आगरा के संस्कृतिकर्मी डा. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ को ‘साहित्य सुधाकर’ की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया है।

साहित्य मण्डल, नाथद्वारा के प्रमुख श्यामप्रकाश देवपुरा एवं उनके सहयोगियों ने तिलक लगाकर, श्रीफल, अंगवस्त्र, माला, पटका, श्रीनाथ जी का चित्र एवं उपाधि पत्र देकर सम्मानित किया। संस्कृतिकर्मी डा. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ को उनके ब्रज के शास्त्रीय और लोक साहित्य में उल्लेखनीय कार्य हेतु यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!