UA-204538979-1

साहित्य संगीत संगम संस्था के वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह में शख्सियतों का हुआ सम्मान, कलाकारों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियाँ

होटल ग्राण्ड में साहित्य संगीत संगम और चेतना इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हुआ साहित्य संगीत संगम का 40वां वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह।

ब्रज पत्रिका, आगरा। ग्रांड होटल में साहित्य संगीत संगम संस्था का 40वां वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह चेतना इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। साहित्य संगीत संगम की संस्थापक सुप्रसिद्ध गायिका स्व. संतोष सक्सेना की स्मृति में सम्मान श्रृंखला के अंतर्गत साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रदत्त श्री श्याम लाल वर्मा स्मृति गद्य साधना सम्मान से ज्योत्सना कपिल (बरेली) को उनकी कृति ‘उर्वशी’ के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. नारायण स्वरूप एवं उमारानी स्मृति काव्य साधना सम्मान नरेंद्र भूषण (लखनऊ) को उनके ग़ज़ल संग्रह ‘दर्द चिराग़ों का’ के लिए प्रदान किया गया। डॉ. शशि गोयल प्रदत्त समानांतर बाल साहित्य साधना सम्मान कीर्ति श्रीवास्तव (भोपाल) को उनके बाल कथा संग्रह ‘जंगल की रोचक बाल कहानियाँ’ के लिए दिया गया। चेतना इंडिया द्वारा प्रदत्त पंडित सतीश चंद्र (सुप्रसिद्ध सितार वादक) स्मृति साधना सम्मान गायन के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गजल गायक सुधीर नारायण को दिया गया।

डॉक्टर बी. डी. राजौरिया स्मृति साधना सम्मान वादन क्षेत्र में डॉ. धन्वन्तरि पाराशर को दिया गया। के. एम. शर्मा एवं शांति देवी स्मृति साधना सम्मान रुचिता भटनागर को दिया गया। समाजसेवी श्रीमती नर्मदा देवी स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान डॉक्टर प्रदीप श्रीवास्तव को दिया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री रोशनलाल गुप्त करुणेश स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान वरिष्ठ पत्रकार आनंद शर्मा को दिया गया। बच्चों के गांधी बाल साहित्यकार स्व. श्री द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान प्रेम राजावत को दिया गया। समाजसेवी एवं आर्यरत्न स्व. श्री रणजीत राय डंग स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान विनय सक्सेना को दिया गया।

शिक्षाविद एवं समाजसेवी श्री हरप्रसाद भार्गव स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान युवराज सिंह वशिष्ठ को दिया गया। समाजसेवी श्री सुरेश बाबू स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान गौरांगी शर्मा को दिया गया। रघुनंदन सिंह चौहान स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान आर. पी. सक्सेना को दिया गया। महान क्रांतिकारी शिरोमणि बंधु स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान नेहा श्रीवास्तव को दिया गया। समाजसेवी श्री बालकृष्ण स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान विजया तिवारी को दिया गया। डॉक्टर बाबूलाल वत्स स्मृति सम्मान अंजू चौधरी को दिया। ब्लिस इन्स्टीट्यूट ऑफ योगा एंड नेचुरोपैथी प्रदत्त प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान भजन गायक मनीष शर्मा को दिया गया।

समारोह में अरुण डंग, डॉक्टर सुनीता गर्ग, आदर्श नंदन गुप्ता, शरद गुप्ता, रमा वर्मा, प्रमिला शर्मा, डॉ. शशि गोयल, गायत्री दीप, डॉक्टर शिवानंद आदि मौजूद थे। इस अवसर पर सुधीर नारायण ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रानी सरोज गौरिहार द्वारा रचित गीतों की संगीतमयी प्रस्तुतियाँ दीं। डॉक्टर आन्शवना सक्सेना ने कबीर का एक भजन एवं अर्नव ने कुछ गीत प्रस्तुत किए। स्वागत डॉक्टर राजेन्द्र मिलन ने किया धन्यवाद ज्ञापन कियाअरुण डंग ने। संयोजन सहयोगी थे चंद्रशेखर शर्मा, सुधीर शर्मा, और अशोक अश्रु। कार्यक्रम में इसमें सहयोगी थे आगरा की आवाज 90.4 एफएम एवं राष्ट्रभाषा प्रेस। ध्वनि व्यवस्था मुगल साउन्ड की रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!