UA-204538979-1

‘बोलती सरहदें’ काव्य संकलन में फौजियों के भावों की अभिव्यक्ति

आगरा। समाजसेविका डॉ. हृदेश चौधरी की कविताओं के संकलन बोलती सरहदें का 25 अगस्त को होटल क्लार्क्स शीराज़ में विमोचन हुआ। इस पुस्तक में डॉ. हृदेश ने अपनी कविताओं के जरिये सीमा पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और उनके परिवार के मनोभावों को अभिव्यक्ति दी है।

समारोह में काव्य पाठ करते हुए ओज़ के मशहूर कवि विनीत चौहान, पार्श्व में मंचासीन हैं अतिथिगण।

समारोह की अध्यक्षता मशहूर गीतकार प्रो.सोम ठाकुर ने की। समारोह में ओज़ के मशहूर कवि विनीत चौहान खास आकर्षण थे। मुख्य अतिथि डॉ.बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित थे। विशिष्ट अतिथियों में सांसद एसपी सिंह बघेल, महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित और अमृत प्रकाशन के स्वामी मंगल नसीम शामिल थे। इस मौके पर देश की उल्लेखनीय सेवा करने वाले सैन्य अफसरों का भी सम्मान किया गया। पुस्तक की समीक्षा कवि कुमार ललित और हिंदी भाषा और साहित्य की विद्वान डॉ. नीलम भटनागर ने की। डॉ. हृदेश चौधरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर टीबीआई-9 मीडिया समूह के निदेशकद्वय अजय शर्मा और ब्रजेश शर्मा के निर्देशन में बनी एक शार्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। मंच संचालन कवि पवन आगरी ने किया। इवेंट मैनेजमेंट रावी इवेंट्स के निदेशक मनीष अग्रवाल व उनके साथियों ने संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!