UA-204538979-1

गाँधी-शास्त्री जयन्ती के अवसर पर देश में शान्ति और सद्भावना के लिए सभी गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं सम्पन्न

ब्रज पत्रिका, आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर शहर के सभी गिरजाघरों व संस्थाओं में देश में शांति, सद्भावना और अखण्डता के लिए विशेष विचार गोष्ठियां और सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं आयोजित की गयीं।

इस अवसर पर स्थानीय सेण्ट्रल मैथोडिस्ट चर्च में आगरा शहर के विभिन्न गिरजाघरों के संयुक्त सौजन्य से एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अद्वेय पादरी सिल्वेस्टर मैसी ने की।

प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मग्रन्थों से पाठ पढ़े गए व प्रार्थनाएं की गईं। देश के संविधान, संवैधानिक मूल्यों, राष्ट्राधिकारियों, सरकारी अधिकारियों, विभिन्न धर्म-संप्रदायों के मध्य परस्पर शांति और भाईचारे के लिए देश की सभी महिलाओं, शोषित व बीमार लोगों, युवाओं व बच्चों, किसानों और बेरोजगारों के लिए विशेष प्रार्थना की गई। जयन्ती से सम्बन्धित भजन गीत गाए गए। अध्यक्ष पादरी सिल्वेस्टर मैसी ने देश में सद्भावना के लिए मुख्य रूप से प्रार्थना की।

सेंट मेरीज चर्च के मीडिया प्रभारी, फादर मून लाजरस ने सभा का संचालन किया। डॉ. राजू थॉमस ने भारतीय संविधान का महत्व समझाया। फादर कुन्नत ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रार्थना सभा में शहर के विभिन्न गिरजाघरों के पुरोहितों, विश्वासियों के अतिरिक्त सेंट लॉरन्स गुरुकुल के छात्रों ने भी भाग लिया। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्सेवरा ने सम्बन्धित अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!