UA-204538979-1

चली चली रे पतंग मेरी चली रे, चली बादलों के पार, होके डोर पे सवार…

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में रिवर कनेक्ट अभियान द्वारा यमुना आरती स्थल पर ‘पतंगोत्सव’ आयोजित किया गया।

ढोल नगाड़ों संग रंग-बिरंगी पतंगों को सूर्य नारायण तक पहुंचान की लगी होड़।

मेयर, सांसद और विधायकों संग आम जनता ने भी उठाया ‘पतंगोत्सव’ का लुत्फ!

ब्रज पत्रिका, आगरा। गुनगुनी धूप में उड़नखटोले समान लहराती पतंगों से सजा सतरंगी आसमान। मानों मकर संक्रांति पर्व पर सूर्य नारायण तक पहुंचकर उन्हें प्रणाम करने की होड़ हो। यमुना आरती स्थल, यमुना किनारे की तलहटी पर हजारों की संख्या में जुटे शहरवासी। हाथों में आसमान में लहराती सैकड़ों पतंगों की डोर सम्भालने का मौका मिला तो मानो बचपन लौट आया। क्या सांसद, क्या विधायक और क्या गणमान्य लोग। आम जनता संग सब एक मैदान में बस अपनी पतंग को बचाने की जुगत करते दिखाई दिए।

रिवर कनेक्ट अभियान द्वारा यमुना आरती स्थल पर यमुना किनारे की तलहटी में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में ‘पतंगोत्सव’ का आयोजन किया गया। ‘पतंगोत्सव’ में मेयर नवीन जैन, सांसद एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की मौजूदगी खास रही।

शहर के हजारों लोगों ने भाग लेकर मकर संक्रांति पर्व का आनन्द लिया। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने भी आसमान में उड़ती पतंग पर खूब जोर आजमाईश की।

शाम 6 बजे यमुना मैया की विशेष आरती का आयोजन किया गया। यमुना आरती विधिवत तरीके से मथुराधीश मंदिर महंत नंदन श्रोत्रिय एवं जुगल किशोर श्रोत्रिय ने संपन्न कराई।

यमुना किनारे को स्वच्छ व विकसित करने का आश्वासन

आगरा। ‘पतंगोत्सव’ में मेयर नवीन जैन, सांसद एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने यमुना तलहटी को विकसित करने के साथ हर वर्ष भव्य रूप से ‘पतंगोत्सव’ का आयोजन करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही यमुना किनारे पॉलीथिन आदि प्रदूषक तत्वों को न फेंकने के लिए कार्यक्रम में मौजूद जनता से संकल्प भी कराया। सभी ने हाथ ऊपर कर सहमति जताते हुए यमुना स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

चाय की चुस्की संग खिचड़ी का लिया स्वाद

आगरा। ‘पतंगोत्सव’ में लोगों ने पिकनिक की तरह आनन्द लिया। जहां प्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण की, वहीं चाय की चुस्कियों का भी स्वाद लिया। दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ हुआ पतंगोत्सव शाम 6 बजे आरती होने तक चला। पतंग महोत्सव की व्यवस्थाएं पंडित अभिनव श्रोत्रिय, बल्लभ, कुणाल, समर, आकाश दीक्षित आदि ने संभाली। आगरा की प्रमुख संस्थाओं इंडिया राइजिंग, एक पहल, ब्रह्मकुमारी आश्रम आदि अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं।

‘पतंगोत्सव’ में इनकी रही विशेष उपस्थिति

आगरा। ‘पतंगोत्सव’ में कार्यक्रम संयोजक ब्रज खंडेलवाल, केंद्रीय हिंदी संस्थान के कुलसचिव डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी, समाजसेवी हर विजय वाहिया, देवाशीष भट्टाचार्य, शशिकांत उपाध्याय, दीपक राजपूत, राहुल, पद्मिनी अय्यर, श्रवन कुमार, रिमझिम वर्मा, अमित कोहली, जुगल श्रोत्रिया, डॉ. हरेन्द्र गुप्ता, प्रसपा नेता नितिन कोहली, नवीन कालरा, सपा नेता सचिन चतुर्वेदी, भाजपा नेत्री बबीता चौहान, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, केशव अग्रवाल, रविंद्र पाल सिंह टिम्मा, राजकुमार खंडेलवाल, दीपक खरे, फिरोज खान, सोमेश गर्ग, अपूर्व शर्मा, कांग्रेस नेत्री शबाना खंडेलवाल, पूर्व एमएलसी अनुराग शुक्ला, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, मनीष खंडेलवाल, के.के. भगत, मनीष राय, दिलीप भारद्वाज, नवल श्रोत्रिय, पार्षद राकेश जैन, पार्षद प्रवीण जैन, पार्षद मनीष शर्मा, गौरव बंसल, देवेंद्र चौधरी, अलौकिक उपाध्याय, दानिश खान, नरेश पारस, शीतल अग्रवाल, अनामिका मिश्रा, नरगिस, शिवांगी, ममता बहन, तपस्या शर्मा, नेहा खंडेलवाल, टीना भोजवानी, मोनाली आदि मौजद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!