UA-204538979-1

हरद्वार दुबे सहित भाजपा के आठ प्रत्याशियों ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया

-भाजपा के आठ प्रत्याशियों में आगरा के हरद्वार दुबे भी शामिल थे।

-प्रत्याशियों के नामांकन से पूर्व भाजपा कार्यालय में हुआ सबका स्वागत।

ब्रज पत्रिका। भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए नामांकन के आखिरी दिन भाजपा के आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इनमें से पाँच ने पहली बार नामांकन दाखिल किया है। भाजपा कार्यालय के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित एक समारोह में इन सभी का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने स्वागत किया।

इसके बाद सभी प्रत्याशी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में अपने विधिवत नामांकन दाखिल करने के लिए विधान भवन में पहुँचे। विधान भवन में इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, यूपी के पूर्व मंत्री हरिद्वार दुबे, बृजलाल, नीरज शेखर, गीता शाक्य, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी शामिल थीं।

इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपने फेसबुक पेज के जरिये, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के प्रतिनिधित्व हेतु रिक्त सीटों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित सभी प्रत्याशीगणों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है,

“ईश्वर आप सभी को सफलता प्रदान कर “अंत्योदय से राष्ट्रोदय” का मार्ग प्रशस्त करें। सभी को पुनश्च शुभकामनाएं!”

हरद्वार दुबे को टिकट मिल जाने से आगरा में खुशी, छावनी विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे हैं

ब्रज पत्रिका। आरएसएस के प्रचारक रहे हरद्वार दुबे आगरा में छावनी सीट से दो बार विधायक रहे हैं। वह पहली बार 1989 में छावनी की सीट को जीतकर विधानसभा में गये। 1991 में चुनाव जीतने के बाद कल्याण सिंह की सरकार में संस्थागत वित्त राज्य मंत्री रहे हैं। हरद्वार दुबे ने आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 1983 में भाजपा के महानगर अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2016 में श्री दुबे ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष के दायित्व को भी संभाल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!