‘शेमारू टीवी’ की तरफ से महादेव के महा विवाह पर दर्शकों को 51 सोने के सिक्कों का महा उपहार जीतने का स्वर्णिम अवसर
ब्रज पत्रिका। शेमारू एंटरटेनमेंट द्वारा हाल ही में शुरू किया गया हिंदी पारिवारिक मनोरंजन चैनल ‘शेमारू टीवी’ पर, धार्मिक शो ‘देवों के देव… महादेव’ में भगवान शिव और पार्वती के महा विवाह के उपलक्ष्य में दर्शकों के लिए एक शानदार लकी ड्रॉ का आयोजन किया है। प्रतियोगिता की पूरी अवधि में सभी दर्शकों को 51 सोने के सिक्के जीतने का आकर्षक अवसर दिया जाएगा।
छह जुलाई से 17 जुलाई तक हर दिन शेमारू टीवी चैनल पर लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया है, हर दिन शाम 7.30 से 8.30 बजे तक शेमारू टीवी पर ‘देवों के देव… महादेव’ देखिए और पूछे जाने वाले आसान सवालों के जवाब दीजिए। सही जवाब देने वाले चार भाग्यशाली विजेताओं को हर दिन जीतने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के 12 दिनों में सभी सवालों के सही जवाब देने वाले भाग्यशाली बम्पर विजेता को प्रतियोगिता के अंत में पाँच ग्राम का सोने का सिक्का जीतने का स्वर्णिम अवसर मिलेगा। शेमारू टीवी पर ‘देवों के देव… महादेव’ हर दिन शाम 7.30 से 8.30 बजे तक दिखाया जाता है, और इस बार शो के दर्शकों के लिए चैनल की ओर से भगवान शिव और पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में यह महा उपहार दिया जा रहा है।
श्रावण के महीने में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है, और अच्छाई के लिए सकारात्मक परिवर्तन की कामना की जाती है। शेमारू टीवी चैनल पर इस मान्यता और भक्ति को बढ़ावा देते हुए महादेव और पार्वती के महा विवाह का पर्व मनाया जाएगा। शेमारू टीवी पर हर दिन शाम 7.30 से 8.30 बजे तक ‘देवों के देव… महादेव’ देखिए और महा उपहार जीतने के लिए +91 8432843251 पर कॉल कीजिए। विश्वास और भक्ति का अद्भुत अनुभव कीजिए।
शेमारू टीवी देखने के लिए चैनल नंबर्स – एयरटेल – 143, टाटा स्काई – 181, डी2एच – 123, डिश टीवी – 139, डीडी – 28, एनएक्सटी – 181, इन डिजिटल नॉर्थ – 188.