डांडिया उत्सव में बिखेरे गुजराती नृत्य-संगीत और वस्त्र संस्कृति के रंग
आगरा, ब्रज पत्रिका
गैलेक्सी इंस्टीट्यूट ऑफ लिविंग आर्ट्स द्वारा शानदार डांडिया उत्सव-2019 का आयोजन होटल क्रिस्टल सरोवर में किया गया। ठेठ देसी लोक संस्कृति के रंगों से सरबोर इस शाम को भुला पाना असंभव है, इसमें लोक नृत्य संगीत से क्या खूब सांस्कृतिक छटा बिखरी। निदेशक प्रियंक धाकड़ और मानसी अग्रवाल के निर्देशन में प्रतिभागियों ने डांडिया नृत्य के जरिये गुजराती लोक संस्कृति की मनोहारी रंगत बिखेरी। दीप प्रज्ज्वलित करके उदघाटन कंचन देवी धाकड़ और डॉ. महेश चंद्र धाकड़ ने किया। विशिष्ट अतिथियों में आईपीएस जोगेंद्र कुमार, सोइन्ग सीड्स प्ले स्कूल की प्रिंसिपल दीक्षा असवानी और गीता भांबरी थीं। निर्णायकों में डाइटीशियन डॉ. पायल सेठ, नृत्य निर्देशक दीपाली सिंह, हर्षिता मिश्रा, अमृता अग्रवाल शामिल थीं। विजेताओं में अंकिता मनवानी, रूपल जैन, सोनल भटनागर, पूर्वी गुरवानी, अनन्या गुरवानी, निराली शाह, उर्वी शाह, जाह्नवी सारस्वत, अंजली अग्रवाल, देवांशी, अनुज्ञा भटनागर, शिविका जैन शामिल थीं। इस ग्रैंड फिनाले में नृत्य प्रस्तुतियों में कोरियोग्राफर ऋषभ सिंह का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा। डिम्पल निशा मोहनानी का कार्यक्रम में अति विशिष्ट सहयोग रहा। अंत में डीजे अक्ष सिंह ने संगीत के सुरों पर थिरकाया। एंकरिंग शिवम भारद्वाज ने की।