UA-204538979-1

देखि सुदामा की दीन दशा करुणा करिके करुणानिधि रोए…

आवास विकास कॉलोनी में भागवत कथा के समापन पर सुदामा चरित्र सुन भक्त हुए भाव विह्वल।

भगवान जिससे प्रेम करते हैं, उसे आंसुओं की संपदा देते हैं-स्वामी चिन्मयानंद बापू

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट ने समाजसेवी मुरारी लाल गोयल और सुमन गोयल को अनंत सेवा कार्यों के लिए दिया दंपति रत्न सम्मान।

ब्रज पत्रिका, आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 पार्क में चल रही दिव्य भागवत कथा ने शनिवार शाम विश्राम लिया। समापन पर राष्ट्रीय संत स्वामी चिन्मयानंद बापू ने भागवत सार और सुदामा चरित्र सहित विभिन्न प्रसंगों का मार्मिक वर्णन करके श्रद्धालुओं को भाव विह्वल कर दिया। पार्षद हरिओम बाबा ने सुदामा स्वरूप में मंत्र मुग्ध कर दिया। इस भजन पर सब झूम उठे- “देखि सुदामा की दीन दशा करुणा करिके करुणानिधि रोए। पानी परात कौ हाथ छुऔ नहिं नैनन के जल सो पग धोए…!”

पूज्य बापू ने कहा कि,

“ठाकुर की जिस पर अति कृपा होती है, वही भक्ति के मार्ग पर चल पाते हैं। दुनिया को मनाने से अच्छा है गोविंद को मनाना। कृष्ण नाम का धन मौत भी नहीं छीन पाती। भगवान अपने भक्तों की बहुत परीक्षा लेते हैं। वह जिससे प्रेम करते हैं उसे आँसुओं की संपदा देते हैं।”

*दिया दंपति रत्न सम्मान*

ताजनगरी के प्रमुख समाज सेवी दंपत्ति मुरारी लाल गोयल पेंट वाले और उनकी धर्मपत्नी सुमन गोयल को विभिन्न सेवा कार्यों और जनहित में सदैव जुटे रहने के लिए राष्ट्रीय संत स्वामी चिन्मयानंद बापू ने विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से प्रथम राष्ट्रीय सम्मान के रूप में समाजसेवी दंपति रत्न उपाधि से अलंकृत कर सम्मानित किया।

*इन्होंने उतारी आरती*

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट, ट्रस्टी सुमन गोयल, मुख्य यजमान राकेश बंसल ब्रश वाले, मंजू बंसल, सतीश चंद्र अग्रवाल, विनीता सुगंधी, गोविंद सुगंधी, विजय किशोर बंसल, पूर्विका बंसल, प्रतीक बंसल, सुनीता मांगलिक, अजय गुप्ता (बाबा चैन), तीरथ कुशवाह, पार्षद जितेंद्र पाराशर, भोलानाथ अग्रवाल, प्रदीप खंडेलवाल एडवोकेट, के.एम. सिंघल, हरिओम गोयल, विजय वर्मा, अंबुज अग्रवाल, राकेश गुप्ता, चेतन वर्मा, अरुण वर्मा, संजय अग्रवाल, डॉ. एस.पी. सिंह, प्रवीण कुमार अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, डॉ. अजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, उदयभान सिंह भदौरिया, मुकेश नेचुरल, राजकुमार पथिक, ओमवती गुप्ता, महेश जौहरी, विमल भदौरिया ग्वालियर ने प्रमुख रूप से आरती उतारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!