‘डांस इंडिया डांस’ फेम ऋषिका सिंह ताजनगरी में दिखाएंगी डांस का कमाल, साथ ही ‘डांस का सरताज’ डांस महामुकाबला के प्रतिभागी कलाकारों को देंगी खास टिप्स!
आगरा के सबसे बड़े डांस महामुकाबला ‘डांस का सरताज’ के 26 सितंबर को होंगे ऑडिशन।
डांस का सरताज का ग्रांड फिनाले 7 अक्टूबर को सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित होगा।
ब्रज पत्रिका, आगरा। आरोही संस्था द्वारा आगरा के सबसे बड़े डांस के महामुकाबले का आयोजन किया जा रहा है, 26 सितंबर को ‘डांस का सरताज’ के ऑडिशन आयोजित होंगे। इसका ग्रांड फिनाले 7 अक्टूबर को सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। इसी कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन और प्रेस वार्ता का आयोजन कमलानगर स्थित ‘स्काईलाइन’ कैफे में संपन्न हुआ।
आरोही संस्था के निर्देशक अमित तिवारी ने पत्रकारों को इसके सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि,
“संस्था पिछले 3 वर्षों से ‘डांस का सरताज’ डांस कंपटीशन करती आ रही है । इस वर्ष भी संस्था बड़े स्तर पर इस कार्यक्रम को आयोजित कर रही है। इस डांस कंपटीशन को 3 कैटेगरी में रखा गया है। सोलो, ड्यूट और ग्रुप डांस। 26 सितंबर को ‘डांस का सरताज’ के ऑडिशन कमलानगर स्थित नितिन स्कूल ऑफ डांस में होंगे। ऑडिशन में चुने गए प्रतिभागियों का 30 सितंबर को सेमी फाइनल ‘देसी कैफे’ में होगा। ग्रांड फिनाले 7 अक्टूबर को सूरसदन में होगा, जिसमें सेलिब्रिटी के रूप में ‘डांस इंडिया डांस’ फेम ऋषिका सिंह मौजूद रहेंगी। इसमें ऋषिका सिंह प्रतिभागी कलाकारों को टिप्स देंगी और अपनी विशेष नृत्य प्रस्तुतियां भी देंगी। आरोही संस्था द्वारा लॉकडाउन में हुए ‘इंडियाज लॉकडाउन टैलेंट हंट’ के विजेताओं को भी 7 अक्टूबर को इसी कार्यक्रम में सूरसदन में पुरस्कृत किया जाएगा।”
प्रेस वार्ता वा पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मुख रूप से अमित तिवारी, स्काईलाइन कैफे से अंकित, सीनियर कोरियोग्राफर टोनी फास्टर, ऋषभ सिंह, रिंकू शाक्य आदि उपस्थित थे।