UA-204538979-1

शहीदी दिवस पर अभियान फाउंडेशन के तत्वावधान में निकाली गयी पदयात्रा

नूरी दरवाजा में मूर्ति स्थल के आसपास बही देशभक्ति की बयार

ब्रज पत्रिका, आगरा। मेरा रंग दे बसंती चोला…की बजती हुई धुन के बीच-बीच में अमर शहीद अमर रहें! सुखदेव, राजगुरु अमर रहें! भारत माता की जय! वन्देमातरम! ऐसे उदघोष गूंज रहे थे, साथ में बसंती पगड़ी में नौजवान कदम-ताल करते हुए वातावरण में जोश भरते जा रहे थे, यह नज़ारा था शहीदी दिवस पर अभियान फाउंडेशन के तत्वावधान में निकाली गयी पदयात्रा का।

इस मौके पर अभियान फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष रवि दुबे ने कहा कि,

“जिन्होंने देश की आजादी में अपना भरपूर योगदान दिया, हमें इनके आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है जिनके लिए देशहित ही सर्वोपरि था।”

तदुपरांत केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. कृष्ण गोपाल कपूर ने पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा,

“इस स्थल का जुड़ाव इन तीनों से है और यहीं पर स्थित मकान में तीनों एक महीने रुके थे।”

यात्रा प्रात 10.30 बजे प्रारंभ होकर हॉस्पिटल रोड, गुड़ की मंडी, कालीवाडी होते हुए पुनः मूर्ति स्थल पर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं स्वरूपों की आरती करके स्वागत होता रहा।

होली लाइट स्कूल के बच्चे शहीद भगत सिंह सुखदेव, राजगुरु की फांसी की झांकी प्रस्तुत कर रहे थे। झांकियों में दिखाया जा रहा था कि तीनों अमर शहीद फांसी के फंदे को देखकर जल्लाद के सामने बिल्कुल भी नहीं घबराए और हँसते-हँसते फंदे पर झूल गए।

इस अवसर नूरी दरवाजा स्थित मूर्ति स्थल से संस्था के अध्यक्ष रवि दुबे, शंकरेश शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, बंटी ग्रोवर, विनोद साहनी, रवि नारंग, राखी अग्रवाल, निक्की बंसल, शीतल अग्रवाल, रिकी शर्मा, संजय दुबे, प्रशांत गोयल, यशपाल गोगीया, कैलाश खन्ना, गोपाल शर्मा, प्रशांत दुबे, केहारी सिंघा, सूबेदार राजेंद्र सिंह, मास्टर गुरनाम सिंह आदि ने मूर्ति स्थल पर माल्यार्पण किया। वहीं इंडिया टूरिज्म भारत सरकार से हरीश एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन से प्रदीप टमटा एवं राजीव सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!