UA-204538979-1

गोवर्धन तलहटी स्थित श्री शरणानंद जी आश्रम में 28 को होगा दिव्य छप्पन भोग महोत्सव

श्रीगिरार्ज जी सेवा मंडल द्वारा आयोजित दिव्य छप्पन भोग के तहत मेहंदी उत्सव, भट्टी पूजन भी होगा, मगर नहीं निकाली जाएगी आमंत्रण यात्रा।

28 दिसम्बर को लगाई जाएगी गिरिराज महाराज की परिक्रमा, छप्पन भोग व भंडारे का होगा आयोजन, सभी शहरवासियों को निमंत्रण।

विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए मंडल के सदस्यों ने गिर्राज जी महाराज से की प्रार्थना।

ब्रज पत्रिका, आगरा। श्री गिर्राज जी सेवा मंडल द्वारा बारहवें दिव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन भक्तिपूर्वक 28 दिसम्बर को गोवर्धन तलहटी स्थित श्री शरणानंद जी आश्रम बड़ी परिक्रमा मार्ग गोवर्धन में किया जाएगा। जिसके तहत गोवर्धन महाराज की परिक्रमा, गोविन्दाभिषेक साधू सेवा, संकीर्तन, छप्पन भोग, भंडारे का आयोजन होगा।

कोरोना के प्रकोप और प्रशासन की गाइड लाइन के कारण इस वर्ष आमंत्रण यात्रा का आयोजन नहीं किया जा रहा है। मंडल के सभी सदस्यों ने बैठक आयोजित कर सभी शहरवासियों को कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए दिव्य छप्पन भोग महोत्सव के लिए निमंत्रण दिया।

अतिथिवन में आयोजित महोत्सव के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान संस्थापक नितेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि,

“इस वर्ष कोरोना काल की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम छोटे रूप में किया जा रहा है। इस वर्ष शोभायात्रा का आयोजन नहीं किया जा रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम के बजाय इस वर्ष एक दिवसीय छप्पन भोग महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया है। 24 दिसम्बर को भट्टी पूजन व 26 दिसम्बर को मेहंदी उत्सव के साथ महोत्सव का शुभारम्भ किया जाएगा। सभी शहरवासी कार्यक्रम में आमंत्रित हैं, लेकिन कोरोना की गाइड लाइन का अवश्य खयाल रखें। सभी सदस्यों ने श्री गिर्राज जी महाराज से विश्व को कोरोना के प्रकोप से जल्दी मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की।”

इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक नितेश अग्रवाल, मार्गदर्शक कपिल नागर, मयंक अग्रवाल, मनोज कुमार गर्ग, सह संस्थापक अजय गोयल, अध्यक्ष श्याम माहेश्वरी, महामंत्री रविन्द्र कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन बंसल, पवन कुमार अग्रवाल, नीरज कुमार, अजय सिंघल, अशोक खंदौली, राम भाई (कुलभूषण गुप्ता), विशाल बंसल, पुनीत अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, विकास जैन, संतोष मित्तल, नरेन्द्र गर्ग, मनीष बंसल, मुकुन्द गर्ग, बालमुकुन्द, विजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

28 दिसम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम।

-सुबह 8 बजे गिर्राज जी महाराज की परिक्रमा।
-सुबह 11 बजे गोविन्दाभिषेक।
-दोपहर 12 बजे साधू सेवा।
-दोपहर एक बजे गिरार्ज जी महाराज के दिव्य छप्पन भोग।
-दोपहर 1.30 बजे भंडारा।
-दोपहर 2 बजे संकीर्तन।
-शाम 7 बजे आरती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!