भ्रूण हत्या पर प्रहार करती फ़िल्म “मईया उस घर नहीं आती” का हुआ प्रीव्यू, आरए मूवीज़ के यू-ट्यूब चैनल पर प्रसारित
ब्रज पत्रिका, आगरा। प्राचीन माँ चामुंडा देवी राजामंडी स्टेशन मंदिर के प्रांगण में फ़िल्म ‘मईया उस घर नहीं आती’ का प्रीव्यू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ चामुंडा देवी के चित्र पर धर्मेन्द्र जी (विभाग प्रचारक आरएसएस आगरा), दरब सिंह (अध्यक्ष चामुंडा देवी मंदिर ट्रस्ट) ने माल्यार्पण करके एवं अनुज जैन, माँ चामुण्डा देवी मंदिर के महंत स्वामी वीरेंद्र ब्रह्मचारी ने दीपप्रज्वलन करके की।
फ़िल्म के पोस्टर का विमोचन फ़िल्म निर्माता रंजीत सामा, फ़िल्म निर्देशक सूरज तिवारी, जितेंद्र जैन, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शर्मा गुड्डू, धीरज कोहली, नितिका शर्मा, मुकेश नेचुरल, प्रतिभा जिंदल, सुजाता शर्मा, शोफ़ी जैन आदि द्वारा किया गया। फ़िल्म का परिचय एवं फ़िल्म के बारे में समस्त जानकारी राइटर डायरेक्टर सूरज तिवारी ने दी।
इसके तुरंत बाद फ़िल्म को मौजूद दर्शकों के लिए लाइव किया गया। फ़िल्म की कहानी का आईडिया कमल चौधरी का था, संगीत प. दलीप ताहिर, निर्देशन हेमंत वर्मा का है। इस फ़िल्म के कलाकारों में मुश्ताक़ खान,नितिका शर्मा, सोमा जैन, सुजाता शर्मा, मैया के रोले में शोफी जैन, उमाशंकर मिश्रा, अनिल जैन आदि हैं।
कार्यक्रम का पूरी परिपक्वता से संचालन डॉ. महेश धाकड़ ने करते हुए फ़िल्म के विषय पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन के लिए विजय सामा को आमंत्रित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज तिवारी, हरीश आहूजा आदि मौजूद थे।