साहित्य

स्वरूप चंद जैन की 93वीं जयंती पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन सम्पन्न

ब्रज पत्रिका, आगरा। स्वरूप चंद जैन मारसंस की 93वीं जयंती पर आयोजित कवि सम्मेलन परिस्थितिवश ऑनलाइन सम्पन्न हुआ। सांसद एस.पी. सिंह बघेल की शुभाकांक्षा सहित प्रायोजक बिमलेश कुमार जैन का स्वागत भाषण के साथ यह शुरू हुआ। डा. राजेन्द्र मिलन के संयोजन में 28 साहित्य मनीषियों ने बाबूजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विश्वविश्रुत कविवर सोम ठाकुर, डा.शशि तिवारी, सुशील सरित, डा.शशि गोयल, अशोक अश्रु, रामू भैया (कोटा), डा.शशि गुप्ता (अमेरिका), डा. कुमुद बाला (हैदराबाद), रमा वर्मा श्याम, शैल अग्रवाल शैलजा, प्रेम सिंह राजावत, सर्वज्ञ शेखर, नीता दानी, मनोज श्रीवास्तव (लुधियाना), डा.यशोयश, मनु वैशाली (शिवपुरी), यशोधरा यशो, अनिल शर्मा, मीरा परिहार, मान सिंह मनहर, असीम आनंद, संजय गुप्त, सुनीता सुवेन्द्र सिंह, प्रार्थना मिश्रा, इंदल सिंह इंदु, राहुल मिलन एवं सोनाली भोसले (अहमदनगर) आदि ने बाबूजी को काव्यांजलि अर्पित की। समानांतर संस्थान एवं सर्वजन वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न ऑनलाइन कवि सम्मेलन के दर्शकों ने भी बाबूजी स्वरूप चंद जैन को कोटि-कोटि नमन किया। संयोजक डा. राजेन्द्र मिलन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *