UA-204538979-1

गरीबी रेखा में सबसे आखिरी पायदान की महिला तक कांग्रेस पार्टी की आवाज पहुंचे, हमारा मकसद

ब्रज पत्रिका, आगरा। हमारा मकसद आगरा में महिला संगठन मजबूत करना है हम चाहते हैं की गरीबी रेखा में सबसे आखिरी पायदान की महिला तक कांग्रेस पार्टी की आवाज पहुंचे हमारा मकसद महिलाओं की रक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और उनको कांग्रेस की मुख्यधारा से जोड़ना है यह आह्वान हमारी नेता प्रियंका गांधी का है हमें उनकी सोच को उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाना है। यह बात काँग्रेस की प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल ने 24 जुलाई को हरियाली वाटिका में एक प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने कहा प्रेस वार्ता का मकसद आगरा की नवनियुक्त जिला व शहर महिला कांग्रेस को पत्रकार बंधुओं से रूबरू कराना था। काफी लंबे समय से यह प्रक्रिया चल रही थी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अटल पाल ने जिले में प्रवीण अनीता जॉनसन को आगरा महिला जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है, वहीं माया को आगरा में शहर महिला कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

हरियाली वाटिका में काफी संख्या में कांग्रेसियों ने पहुंचकर दोनों अध्यक्षों को मुबारकबाद दी। साथ ही काफी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति भी नजर आई। आगरा शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चुल्लू ने भी हरियाली वाटिका पहुंच कर दोनों अध्यक्षों को मुबारकबाद दी।

उनके साथ वरिष्ठ काँग्रेस नेता राम टंडन, भारत भूषण, मीनू राघव, गोपाल गुरु, अनवर सिद्दीकी, शिरोमणि सिंह, शानू खान, मोहम्मद ताज खान, नगीना बेगम, रुबीना बेगम, हेमलता, गुड्डी, स्नेह लता, वैष्णवी और तमाम अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही। सभी ने फूल मालाओं से दोनों अध्यक्षों का स्वागत भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!