आगरा के सांसद ने योग दिवस मनाकर किया वृक्षारोपण
ब्रज पत्रिका, आगरा। आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने विश्व दिवस के अवसर पर अपने निवास पर मित्रों और परिजनों के साथ योग किया। तत्पश्चात आवास विकास कॉलोनी के सेंट्रल पार्क में 60 वृक्ष लगाए। वृक्षों का महत्व आज की तारीख में और बढ़ जाता है, क्योंकि दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है और ओजोन लेयर पूरी तरह डिस्टर्ब हो रही है। उन्होंने कहा एक पेड़ दो व्यक्तियों को प्राण वायु देता है इसलिए हम सब को आगे आकर अपने जीवन काल में जितने अधिक से अधिक पेड़ लगा सकें लगाने चाहिए। वृक्षारोपण को इस समय एक क्रांति के रूप में जारी रखना चाहिए इससे भूमि का जल स्तर उठता है। प्रदूषण में कमी आती है। छाया मिलती है। पशुओं को छाया मिलती है। और हम फलदार पेड़ लगाएंगे तो हम उसके फल भी खाएंगे। इस दौरान दिगम्बर सिंह धाकरे, गौरव शर्मा, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, मनोज बघेल, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, श्रीकांत शर्मा, मनोज चौहान, संदेश शर्मा, सुधीर शर्मा, मनीष अग्रवाल, नरेश राजपूत, अजय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।