UA-204538979-1

आगरा की इंडियन गारमेंट कंपनी को भी मिला पीपीई किट बनाने का लाइसेंस

ब्रज पत्रिका, आगरा। भारतीय नौसेंना की प्रथम स्वदेशी साँस लेने वाली पीपीई किट का निर्माण किया गया है, जिसे भारतीय नौसेना के डॉक्टर लेफ्टिनेंट कमांडर अर्नब घोष द्वारा डिजाइन कर निर्मित किया गया है, इसका निर्माण मई माह २०२० को नोसेना डाक्यार्ड मुम्बई में किया गया, ये किट चिकित्सक जगत और स्वास्थ सेवा पेशेवरों के लिए नयी उम्मीद ले कर आया है।

लेफ्टिनेंट कमांडर अर्नब घोष के अनुसार ये किट आराम दायक ओर ब्रीदएबल ( साँस लेने लायक ) फेब्रिक सामग्री से बनायी गयी है। जिसे डॉक्टर गर्मी के मोसम में भी आठ से 10 घंटे पहन कर काम कर पायेंगे। इसे इन्स्टिटूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एलाइड साइंसेज (INMAS) द्वारा भी सभी टेस्टिंग मापदंडों से पास किया जा चुका है।

इंडियन गार्मेंट कंपनी के स्वामी आरके नैय्यर के मुताबिक उनकी फ़र्म मै. इंडियन गारमेंट कंपनी, आगरा को 23 जून 2020 को दिल्ली में NRD (विज्ञान एवं प्रोधोगीकी मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा कोविड-19 वेश्विक महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए नव आरक्षक पीपीई सूट बनाने के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया है।

देश भर में लाइसेंस केवल छह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम {MSME} को दिया गया है। जिसमें हमारी फ़र्म सम्पूर्ण उत्तर भारत में एकल है, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री चौ.उदयभान सिंह ने भी अपने आगरा की फर्म को मिले लाइसेन्स के लिए हर्ष व्यक्त किया है, फर्म शीघ्र ही किट का निर्माण शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!