UA-204538979-1

‘फादर्स डे’ पर ऑनलाइन पितृ काव्य संध्या में कवियों ने सुनाईं रचनायें

ब्रज पत्रिका, आगरा। भारतीय बैंकर्स क्लब और साहित्य संगीत संगम के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून को ‘फादर्स डे’ के उपलक्ष्य में वीडियो काव्य समारोह का आयोजन किया गया। ऑनलाइन हुए इस आयोजन की अध्यक्षता बैकुंठी देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. नीलम भटनागर ने की। उन्होंने कहा पिता हमारे जीवन की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली शख्सियत होते हैं। उनके प्रति श्रद्धा  व्यक्त करना हमारा कर्तव्य है।

मुख्य अतिथि हैदराबाद की डॉ. कुमुद बाला ने कहा मां की तरह पिता का भी रोल कम नहीं होता है, यह एक अनुकरणीय आयोजन है। न्यूजर्सी से डॉ. शशि गुप्ता, जगदलपुर से डा.शांति तिवारी, नोएडा से पावला, फिरोजाबाद से डॉ. ऋतु नारंग, मुंबई से सुप्रीति शर्मा, ग्वालियर से डॉ. रमेश कटारिया पारस, झांसी से निहाल चंद शिवहरे, फरीदाबाद से बबिता गर्ग, मथुरा से डा. अनीता चौधरी एवं आगरा नगर के लगभग 30-35 रचनाकारों ने पिता के प्रति श्रद्धा व़्यक्त करती रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ इस कार्यक्रम के औचित्य के वर्णन से सुशील सरित ने किया। सरस्वती वंदना नृत्य के रूप में आरती माल्या ने और  स्वागत भाषण दिया डॉ. राजेन्द्र मिलन ने। धन्यवाद ज्ञापित किया सुधीर शर्मा ने। तकनीकी संयोजक थे राहुल सिंह मिलन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!