UA-204538979-1

केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष-2017 के ‘हिंदी सेवी सम्मान’ पाने वाले हिंदी सेवी विद्वानों के नामों की घोषणा

ब्रज पत्रिका, आगरा। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल द्वारा संचालित केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2017 के हिंदी सेवी सम्मानों की घोषणा कर दी गयी है, ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए चयनित कुल 12 पुरस्कार श्रेणियों में 26 विद्वतजनों के नामों की घोषणा संस्थान के निदेशक प्रो. नंद किशोर पांडेय ने संस्थान के आगरा स्थित मुख्यालय में की। उन्होंने बताया वर्ष 1989 में इन पुरस्कारों की शुरुआत हुई। अभी तक 399 विद्वतजनों को ये पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं। इस वर्ष भी पुरस्कार पाने वाले हिंदी सेवी विद्वान को राष्ट्रपति द्वारा शॉल ओढ़ाकर और पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। इस मौके पर प्रो. हरि शंकर, केसरी नंदन, अनुपम श्रीवास्तव, एसपी सुंदरियाल मौजूद थे।

केंद्रीय हिंदी संस्थान के आगरा स्थित मुख्यालय में हिंदी सेवी सम्मान-2017 के लिए चयनित हिंदी सेवी विद्वानों के नामों की घोषणा करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. नंद किशोर पांडेय।

12 श्रेणियों में 26 विद्वतजनों को मिलेगा हिंदी सेवी सम्मान।

गंगा शरण सिंह पुरस्कार (हिंदी प्रचार-प्रसार एवं हिंदी प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु)
-राधा गोविंद थुंगाम (मणिपुर)
-डॉ.टीजी प्रभाशंकर प्रेमी (बेंगलुरु)
-डॉ. विनय कुमार महान्ति (ओडिशा)
-प्रो. मनमोहन सहगल (पंजाब)
गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार (हिंदी पत्रकारिता तथा जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु)
-डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र (कोलकाता)
-केजी सुरेश (दिल्ली)
आत्माराम पुरस्कार (विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए)
-प्रो. बद्रीलाल चौधरी (उदयपुर)
डॉ. सूर्यकांत (लखनऊ)
सुब्रमण्यम भारती पुरस्कार (सर्जनात्मक एवं आलोचनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय लेखन कार्य के लिए)
-डॉ. रत्न कुमार सांभरिया (जयपुर)
-प्रो. सदानंद गुप्त (लखनऊ)
महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार (हिंदी माध्यम से ज्ञान के विविध क्षेत्र में मौलिक अनुसंधान के लिए)
-डॉ. विनय षडंगी राजाराम (भोपाल)
-डॉ. मथुरेश नंदन कुलश्रेष्ठ (जयपुर)
डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार (विदेशी हिंदी विद्वान को विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं लेखन में उल्लेखनीय कार्य के लिए)
-उदय नारायण गंगू (मॉरीशस)
-आमिर फैजुल्लाह (उज्बेकिस्तान)
पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार (आप्रवासी भारतीय विद्वान को विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं लेखन कार्य के लिए)
-दिव्या माथुर (इंग्लैंड)
-अर्चना पेन्यूली (डेनमार्क)
सरदार बल्लभ भाई पटेल पुरस्कार (कृषि विज्ञान एवं राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए)
-डॉ. हरेश प्रताप सिंह (कानपुर)
-डॉ. शंकर शरण (नई दिल्ली)
दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार (मानविकी के क्षेत्र में तथा कला, संस्कृति एवं विचार की भारतीय चिंतन परंपरा के क्षेत्र में उल्लेखनीय लेखन कार्य के लिए)
-डॉ. महेश चंद्र शर्मा (दिल्ली)
-डॉ. श्रीराम परिहार (मध्यप्रदेश)
स्वामी विवेकानंद पुरस्कार (भारतीय विद्या (इंडोलॉजी) के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए)
-प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा (उत्तर प्रदेश)
-प्रो. योगेंद्र नाथ शर्मा अरुण (उत्तराखंड)
पंडित मदन मोहन मालवीय पुरस्कार (शिक्षा शास्त्र एवं प्रबंधन में हिंदी माध्यम से उल्लेखनीय लेखन कार्य के लिए)
-इंदुमती काटदरे (अहमदाबाद)
-प्रो.प्रभुनारायण मिश्र (इंदौर)
राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पुरस्कार (विधि एवं लोक प्रशासन के क्षेत्र में हिंदी भाषा में उल्लेखनीय लेखन कार्य के लिए)
-डॉ. राम अवतार सिंह (विधि क्षेत्र में) (जौनपुर)
-डॉ. रमेश कुमार अरोड़ा (लोक प्रशासन के क्षेत्र में) (जयपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!