UA-204538979-1

गृह विज्ञान संस्थान द्वारा संचालित सखी परामर्श स्थल में बस्ती की महिलाओं हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बापूनगर, गली नंबर 1, 2 आजाद नगर बस्ती की महिलाओं को राजस्थान के प्रसिद्ध छपाई की कला के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई।

ब्रज पत्रिका, आगरा। गृह विज्ञान संस्थान के प्रचार, प्रसार एवं प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित सखी परामर्श स्थल में संस्थान की निदेशिका प्रो. अचला गक्खर के निर्देशन में बस्ती की महिलाओं हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बापूनगर, गली नंबर 1, 2 आजाद नगर बस्ती की महिलाओं को राजस्थान के प्रसिद्ध छपाई की कला के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई। इसमें उन्हें टाई एंड डाई, बाटिक, कढ़ाई के विभिन्न तरीके समझाए गए।

यह महिलाएं सिलाई के माध्यम से अपना घर परिवार चलाती हैं। गृह विज्ञान संस्थान के एमएससी होम साइंस की छात्राओं के द्वारा बताई गई जानकारी को अपने कार्य क्षेत्र में शामिल करके वे अपने काम को और बेहतर बना सकती हैं। सभी महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं के साथ आए बच्चों को स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

उन्हें समझाया गया कि वह अपने हाथ, पैर, नाखूनों और शरीर के अन्य अंगों की देखभाल किस प्रकार कर सकते हैं। रोज नहाना कितना आवश्यक है आदि अनेक प्रकार की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीता कपूर एवं नेहा चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. संघमित्रा गौतम, डॉ़. ममता सारस्वत, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. नेहा सक्सेना, डॉ. अनुपमा गुप्ता, डॉ. दीप्ति राठौर, डॉ. रंजना गुप्ता एवं प्रिया यादव का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!