UA-204538979-1

आगरा में ‘ब्रजवाणी’ कम्युनिटी रेडियो हुआ शुरू, ट्यून करिए 89.6 Mhz पर

विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये अब ताजनगरी की फिजाओं में गूंजेगी ‘ब्रजवाणी’ की धुन।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया ब्रजवाणी सामुदायिक रेडियो स्टेशन का शुभारम्भ।

ब्रज पत्रिका, आगरा। 21वीं सदी में सोशल मीडिया के बावजूद आज भी रेडियो की अपनी एक अलग छाप है। इसी को ध्यान में रखते हुए वाटरवर्क्स स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय परिसर में रविवार को ‘ब्रजवाणी’ सामुदायिक रेडियो स्टेशन की शुरुआत की गयी है। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने फीता काटकर किया।

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि,

“अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए सबसे आसान रेडियो का माध्यम है, इसलिए आज भी दुनिया में रेडियो का माध्यम सराहा जाता है। भविष्य में ब्रजवाणी सामुदायिक रेडियो स्टेशन उन्नत व नवीनतम तकनीकों के प्रचार-प्रसार में मील का पत्थर साबित होगा।”

ब्रज की संस्कृति व कला को मिलेगी पहचान

चेयरमैन मनमोहन चावला ने बताया कि,

“50 वाट क्षमता के 89.6 मेगा हर्ट्ज पर आगरा के 15 किलोमीटर में फैला हुआ ये रेडियो ब्रज की संस्कृति, कला, स्थानीय भाषा शैली, नाटक, गीत आदि से श्रोताओं को सीधे रूबरू होने का मौका देगा। शहरवासी रेडियो पर फ़िल्मी गीतों के साथ स्थानीय समाचार एवं ट्रैफिक अपडेट भी सुन सकेंगे।”

छात्रों के लिए संजीवनी साबित होगा

निदेशक रविकांत चावला ने कहा कि,

“महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पर्यावरण, पर्यटन, सड़क सुरक्षा, स्वछता, रोजगार, नई शिक्षा प्रणाली, कन्या भूण हत्या आदि विषयो पर लोगो को जागरूक करेगा। रेडियों के माध्यम से छात्र शैक्षणिक, परीक्षा, महत्वपूर्ण तिथियों और प्लेसमेंट संबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसका समय सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक होगा।”

इस रेडियो के स्टेशन हेड संजीव सिंह हैं। प्रोग्रामिंग हैड और आरजे राखी त्यागी हैं। इस अवसर पर डॉ. मोहिनी तिवारी, आशा चावला, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, अमित ग्वाला, अनु चावला, प्रिया कपूर, रचित कपूर, मंजुली सिंह, सनी सिंह, योगेश वाधवा, हेमा सडाना, डॉ. सरोज सिंह आदि मौजूद रहे।

इनकी उपस्थिति रही उल्लेखनीय

स्थापना दिवस पर डॉ.भीमराव आंबेडकर विवि स्ववित्त महाविद्यालय एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश कम्युनिटी रेडियो स्टेशन एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश स्ववित्त महाविद्यालय एसोसिएशन, विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद्, प्ले वे स्कुल एसोसिएशन, बहावलपुर समाज, पंजाबी सभा संरक्षक व युवा वर्ग की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!