UA-204538979-1

सात मंदिरों के महन्त करेंगे यमुना मैया की आरती

रिवर कनेक्ट अभियान के तहत सात वर्ष पूर्ण होने पर एक अप्रैल को होगा यमुना महोत्सव व महाआरती का आयोजन।

ब्रज पत्रिका, आगरा। सुलहकुल की नगरी आगरा के सात प्रमुख मंदिरों के महन्त यमुना मैया की महाआरती करेंगे। एक अप्रैल के रिवर कनेक्ट अभियान के तहत यमुना मैया की आरती के सात साल पूर्ण होने पर शाम 5.30 बजे यमुना महोत्सव व महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन गायिका अपनी प्रस्तुति देगी। यह जानकारी आज होटल एलिवेट में प्रेसवार्ता में यमुना मैया के भक्तों द्वारा दी गई।

यमुना आरती महंत पंडित जुगल किशोर श्रोत्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि,

“यमुना किनारे प्राचीन मथुराधीश मंदिर के समीप एक अप्रैल 2015 को अभियान शरू किया गया था। माँ यमुना के खोते हुए अस्तिव को बचाने के लिए जिसका नाम रिवर कनेक्ट अभियान दिया गया। जिससे आरती के माध्यम से लोगों को जोड़ना एवं नदी की दुर्दशा को दर्शना था। लोगों को आरती के माध्यम से संकल्प दिलाना कि आज से हम आस्था के नाम पर माँ यमुना को गंदा नही करेंगे। साथ ही साथ यमुना भक्तो की विशेष माँग जो कि आगरा की यमुना नदी में गिरने वाले नाले बंद किये जायें। आगरा की यमुना को उसका खोया हुआ अस्तिव और मूल स्वरूप में लौटना आगरा शहर की मुख्य मांग है। ताजमहल के आगे बैराज बनाया जाये जिससे नदी में हमेश जल बना रहे।”

इस अवसर पर मुख्य रूप से मथुराधीश मंदिर महन्त नंदन श्रोत्रिया, डॉक्टर हरेंद्र गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, डॉक्टर देवाशीष भटरचार्य, ज्योति खंडेलवाल, विशाल झा, एडवोकेट राहुल राज, दीपक शर्मा, शशिकांत उपाध्याय, अनुराग चतुर्वेदी, शाहतोष गौतम, निधि पाठक, दिनेश शर्मा, चतुर्भुज तिवारी, अनुज खंडेलवाल, डॉ. महेश धाकड़, बल्लभ श्रोत्रिय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!