‘डांस का सरताज’ का फाइनल होगा कमाल, अल्ताफ और वसीम होंगे सेलेब्रिटी गेस्ट!
आगरा विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अशोक मित्तल, सेंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.पी सिंह व एम.पी.एस. ग्रुप के चेयरपर्सन स्कवॉड्रन लीडर ए.के. सिंह ने किया पोस्टर विमोचन
डांस का सरताज का फाइनल आज, होगा आरोही के डांस का महासंग्राम
ब्रज पत्रिका, आगरा, 25 सितंबर। आरोही इवेंट्स के चल रहे डांस का सरताज, चैप्टर -3, 2020 का ग्राण्ड फिनाले 26 सितंबर को होटल ऑरेंज में शाम 7 बजे से होगा।
यह जानकारी देते हुए आरोही इवेंट्स के निदेशक अमित तिवारी ने बताया कि,
“लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश में यह पहला ऑफलाइन डांस कम्पटीशन हो रहा है, जिसके ऑडिशन दिनांक 15 व 16 सितंबर को हुए थे। इसके बाद सेमी फाइनल 19 सितंबर को देसी कैफ़े में सम्पन्न हुआ था।”
फाइनल को तीन भागों में रखा है, जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग, व डुएट। जूनियर वर्ग में 5 प्रतिभागी, सीनियर वर्ग में 7 प्रतिभागी, डुएट में 4 प्रतिभागी हैं। इन सभी में से चुने जाएंगे डांस के सरताज। डांस के सरताज को चुनने यानि जजमेंट करने आ रहे हैं, अल्ताफ और वसीम जो कि 2019 में ‘डांस इंडिया डांस’ रियल्टी शो के विनर रहे हैं। इसके अलावा वे काफी रियल्टी शो में नज़र आते रहते हैं, कोविड-19 महामारी के चलते कार्यक्रम बहुत ही सुरक्षा के साथ आयोजित किया जा रहा है।