साहित्य

ताजनगरी के साहित्यकार सर्वज्ञ शेखर ‘आगमन गौरव सम्मान’ हेतु चयनित

ब्रज पत्रिका, आगरा। राजधानी दिल्ली की अखिल भारतीय साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था ‘आगमन’ ने ताजनगरी के वरिष्ठ साहित्यकार सर्वज्ञ शेखर गुप्त सहित पूरे देश से 18 सुधीजनों का ‘आगमन गौरव सम्मान 2020’ हेतु चयन किया है। आगमन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन ने यह सूचना देते हुए उन्हें बधाई दी है।

बता दें कि सर्वज्ञ शेखर लॉकडाउन के समय भी ऑनलाइन साहित्यिक गोष्ठियाँ कराने व उनमें भाग लेने में सक्रिय रहे। हाल ही में आपने अनेक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय वेबिनार में भी भाग लिया। अनेक साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए सर्वज्ञ शेखर इस समय दो साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन व स्वतंत्र स्तम्भ लेखक के रूप में समसामयिक विषयों पर चिन्तनपूर्ण लेखन कर रहे हैं।

विख्यात कवयित्री डॉ. शशि तिवारी, शांति नागर, डॉ. राजकुमार रंजन, डॉ. अंगद धारिया, डॉ. अशोक अश्रु, राजकुमारी चौहान, विजय गोयल, डॉ. कमलेश नागर, एसएस बग्गा, डॉ त्रिमोहन तरल, सुमन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, डॉ. कविता रायजादा, भरत दीप माथुर, संजय नोतनानी, राजीव सिंघल, कंचन चौधरी, सुरेंद्र सिंह वर्मा सजग, एसएस यादव, शिवराज यादव, केसी जैन, डॉ. पुनीता पचौरी, डॉ. महेश धाकड़, डॉ. बृजेश चंद्रा, डॉ. युवराज सिंह, प्रतिभा जिंदल, विजयलक्ष्मी शर्मा, डॉ अशोक विज, पंडित केशव तलेगांवकर, डॉ. रेखा कक्कड़, अलका अग्रवाल, संजय गुप्त, डॉ. हरिमोहन कोठिया, राजेश सिसोदिया, कुमार ललित और डॉ. रामवीर शर्मा ‘रवि’ सहित शहर के अनेक गणमान्य कवि-साहित्यकारों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने सर्वज्ञ शेखर जी को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *