UA-204538979-1

वैदिक मंत्रों के उच्चारण संग रखी गई वृद्धाश्रम की नींव

अरतौनी में संवेदना फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा श्री गिरिराज जी सेवाश्रम का हवन-पूजन के साथ हुआ भूमि पूजन, 2023 तक तैयार होने का लक्ष्य।

100 ट्रस्टियों के सहयोग से 3000 गज भूमि में वृद्धाश्रम के साथ मिनी हास्पीटल भी बनेगा, 200 वृद्धों के रहने की होगी व्यवस्था।

ब्रज पत्रिका, आगरा। शहर के उन वृद्धजनों के लिए खुशखबरी है, जिनके बच्चे बूढ़े मां-बाप को लाचारी की उम्र में अनाथ कर देते हैं। संवेदना फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा श्री गिरिराज जी सेवाश्रम (वृद्धाश्रम व मिनी हॉस्पीटल) की नींव आज अरतौनी, पनवारी रोड स्थित कादम्बरी पार्क व्यू कालोनी में विधि-विधान के साथ रखी गई। वृद्धाश्रम पूर्ण होने का लक्ष्य 2023 तक है, 3000 वर्ग गज भूमि में तैयार वृद्धाश्रम में 200 वृद्धों के रहने की व्यवस्था होगी।

संवेदना फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों ने भूमि पूजन के दौरान आयोजित हवन में आहूति देकर सफलता पूर्वक कार्य पूर्ण होने की प्रार्थना की। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन व पूजन बल्केश्वर महादेव मंदिर के महन्त कपिल नागर व ज्योर्तिविद राकेश चतुर्वेदी ने सम्पन्न कराया।

फाउंडेसन के संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि,

“वृद्धाश्रम व मिनी हॉस्पीटल बनाने में 100 ट्रस्टियों व दानदाताओं द्वारा सहयोग लिया जा रहा है। 3000 वर्ग गज में तैयार किए जा रहे उच्चकोटि के वृद्धाश्रम में मिनी हॉस्पीटल भी होगा, जहां आश्रम के वृद्धों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था होगी। अस्पताल का विस्तार भी किया जाएगा, जहां अन्य गरीब व वृद्ध लोग लागत मूल्य पर इलाज की सुविधा पा सकेंगे।”

भूमि पूजन में मुख्य रूप से प्रदीप बंसल, नीरज अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रविन्द्र गोयल, निर्भय मित्तल, रिंकेश अग्रवाल, अजय सिंघल, मयंक जैन, नीरज मित्तल, अशोक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संजीव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!