UA-204538979-1

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जनवरी में दो से तीन हो जाएंगे!

ब्रज पत्रिका। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की घरेलू टीम में अब एक और सदस्य जुड़ने वाला है। खुद विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर इस नन्हे नए सदस्य के शामिल हो जाने के विषय में अपनी पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अपना एक खास फ़ोटो डालकर जानकारी शेयर की है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लिखा, हम जनवरी 2021 में तीन हो जाएंगे। गुरुवार को दोनों ने ही यह अहम जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ में साझा करते हुए बेहद खुशी का इज़हार भी किया है। इस स्टार जोड़ी के साथ साथ उनके प्रशंसकों ने भी उनके लिए शुभकामनाएं देने की झड़ी लगा दी है।

उल्लेखनीय है कि खुद अनुष्का शर्मा बेहतरीन फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के जरिये और विराट कोहली क्रिकेट की पिच पर अपनी तूफानी पारियों के द्वारा सभी लोगों के दिलों में गहरी पैठ बना चुके हैं इसलिए इस स्टार जोड़ी के परिवार के साथ जुड़ने वाले नन्हे मेहमान का सभी को इंतजार है। उसके लिए भी लोगों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। इस खास खबर के आने के बाद से दोनों के प्रशंसकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!