आजकल के प्रेमी जोड़ों के बीच आने वाली समस्याओं को उजागर करेगी फिल्म ‘बदनाम आशिक’
ब्रजभाषा की फिल्म ‘बदनाम आशिक’ की पोस्टर रिलीज पार्टी और मीडिया कॉन्फ्रेंस शीहीरोज हैंगआउट में हुई सम्पन्न।
फिल्म ‘बदनाम आशिक’ के नायक हैं ब्रजवुड के मशहूर कलाकार कृष्ण लाल यादव और नायिका हैं दीक्षा यादव।
ब्रज पत्रिका, आगरा। ताजनगरी में शूट की जा रही ब्रजभाषा की फिल्म ‘बदनाम आशिक’ की पोस्टर रिलीज पार्टी और मीडिया कॉन्फ्रेंस शीहीरोज हैंगआउट में संपन्न हुई। ब्रजभाषा में बन रही फिल्म ‘बदनाम आशिक’ को एनटीएफ फिल्म प्रोडक्शन प्रेजेंट कर रहा है। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर नवीन तोमर हैं। ‘बदनाम आशिक’ के नायक ब्रजवुड के मशहूर कलाकार कृष्ण लाल यादव और नायिका दीक्षा यादव हैं।

फिल्म के निर्माता-निर्देशक नवीन तोमर ने बताया कि,
“यह फिल्म आधुनिक जनरेशन को देखते हुए बनाई जा रही है, इस फिल्म के कथानक के जरिए हम आजकल के प्रेमी जोड़ों के बीच आने वाली कुछ समस्याओं को उजागर करेंगे। ब्रजभाषा की फिल्म ‘बदमाश आशिक’ को सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित किया जाएगा।”
फिल्म के नायक कृष्ण लाल यादव ने बताया कि,
“यह मेरे लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, फिल्म ब्रजभाषा में बन रही है, जिसके चलते मैं बेहद उत्साहित और रोमांचित हूं। मुझे इस भाषा को बोलने और समझने वालों का भरपूर प्यार मिलता रहा है। वैसे भी हम ब्रजभाषा को ही आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ब्रजभाषा हमारी मातृभाषा है और इस फिल्म के जरिए ब्रज भाषा को घर-घर तक पहुंचाना हमारा पहला उद्देश्य है “
नायिका दीक्षा यादव ने कहा कि,
“मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं इस फिल्म में लीड रोल कर रही हूं। फिल्म की कहानी अच्छी है लिहाजा दर्शकों को यह पसंद आएगी। यह फिल्म मेरे करियर के लिए भी अहम मोड़ साबित होगी।”

कार्यक्रम में ब्रिज रिकॉर्डस के शिव प्रताप, अजय प्रकाश, दीपक शर्मा, सुशील यादव, रवि कुशवाह और अंशुल शर्मा की पूरी टीम भी उपस्थित रही।