डॉ. मोहित सत्संगी को जर्मनी में मिला चिकित्सा का सर्वोच्च सम्मान
जर्मनी में इंग्लैंड के क्रिकेटर (पूर्व कप्तान, विश्व कप विजेता) इयोन मोर्गन ने आगरा के युवा होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. मोहित सत्संगी को इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड इन होम्योपैथी-2025 से किया सम्मानित।
ब्रज पत्रिका, आगरा। होम्योपैथी के जनक डॉक्टर हैनीमैन की जन्मस्थली फ्रैंकफर्ट कोथेन (जर्मनी) में 10 अप्रैल 2025 को विश्व होम्योपैथी दिवस पर वर्ल्ड होम्योपैथिक समित–3 में इंग्लैंड के क्रिकेटर (पूर्व कप्तान, विश्व कप विजेता) इयोन मोर्गन ने आगरा के युवा होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. मोहित सत्संगी को इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड इन होम्योपैथी-2025 से सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में नेटफ्लिक्स पर होम्योपैथी के जादुई असर पर आने वाली डॉक्यूमेंट्री के सभी चिकित्सकों अमेरिका से डॉक्टर लारी, ब्राजील से डॉक्टर डोली, यूनाइटेड किंगडम से डॉक्टर मोरे आदि की उपस्थिति के साथ ही चर्चित वेब सीरीज मनी हाइस्ट के नामचीन कलाकारों की उपस्थिति भी रही।
डॉ. मोहित सत्संगी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि,
“यह सम्मान उन्हें लोगों की सेवा करने के लिए और भी प्रोत्साहित करेगा।
बताते चलें कि डॉक्टर मोहित सत्संगी हर महीने नि:शुल्क चिकित्सा शिवर का आयोजन आगरा में करते आ रहे हैं, जिससे सैकड़ो लोग लाभान्वित भी हो रहे हैं। इससे पहले भी डॉक्टर मोहित सत्संगी को देश-विदेश में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अवार्डस मिल चुके हैं। इससे पूर्व डॉ. मोहित सत्संगी को दुबई में ‘बेस्ट डर्मेटोलॉजिस्ट अवार्ड’, दिल्ली में ‘स्टार ऑफ होम्योपैथी अवार्ड’, लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कांफ्रेंस में ‘होम्यो चिकित्सा रत्न सम्मान’ एवं ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथी अवार्ड’ सरीखे प्रतिष्ठित अवार्डस से सम्मानित किया जा चुका है।