साहित्य

ब्रज की विधाओं को समेटे है ‘ब्रज वीथिकाएँ’ पुस्तक, नाथद्वारा में हुआ विमोचन

ब्रज पत्रिका, आगरा। वरिष्ठ रंगकर्मी और लेखक डा. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ की पुस्तक ‘ब्रज वीथिकाएँ’ बुक्स क्लीनिक पब्लिशिंग (छत्तीसगढ़) से प्रकाशित हुई है।

डा. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ ने ब्रज की लुप्त प्रायः विधाओं जैसे ढोला, रसिया, लाँगुरिया, होरी, ढहनावर गीत, राजपूती होरी, जिकड़ी, नौटंकी आदि में लेखन कार्य किया है।

लेखक डॉ. राजीव शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया,

“इसके अतिरिक्त अन्य स्थापित और नामचीन लेखकों ने भी उनकी इस पुस्तक में लेख दिए हैं। ब्रज के मूर्धन्य संस्कृतिकर्मियों और लेखकों के पूर्ण परिचय और उनके कार्यों की बानगी को भी इसमें सम्मिलित किया गया है।”

लेखक डा. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ की इस पुस्तक का विमोचन हाल ही में 14 सितम्बर, 2023 को “साहित्य मण्डल श्रीनाथ द्वारा (नाथ द्वारा, राजस्थान) में हुआ है। यह पुस्तक अमेज़न, फ्लिपकार्ट, प्ले स्टोर आदि पर भारत और भारत के बाहर भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *