ताज़ा ख़बरसमाज

ब्रज रत्न अवार्डियों को आजीवन नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श देंगे डॉ. नरेश शर्मा

समारोह में 10 विभूतियों को किया गया था ब्रज रत्न अवार्ड से अलंकृत।

ब्रज पत्रिका, आगरा। ब्रज रत्न अवार्डियों के स्वास्थ्य को लेकर न्यूरोफिजीशियन डॉ. नरेश शर्मा ने बड़ी पहल की है, उन्होंने गुरूवार को मधुवन प्लाज़ा में एक कार्यक्रम में सात वर्षों में अब तक अवार्ड प्राप्त कर चुके सभी अवार्डियों को आजीवन नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श देने की घोषणा की। इस मौके पर हाल ही में ब्रज रत्न से अलंकृत हुए अभिनेता डिम्पी मिश्रा का स्वागत भी किया गया।

समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा. सदस्य निर्मला दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में डॉ. नरेश शर्मा की पहल की सराहना की। डॉ. नरेश शर्मा ने ब्रज रत्न अवार्ड से अलंकृत हुए सभी अवार्डियों को आजीवन नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श देने की घोषणा करते हुए सभी ब्रज रत्नों को देश की भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। उनकी इस घोषणा का सराहना करते हुए इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, मधुसूदन भट्ट, सलाहकार समिति के चेयरमैन स्क्वार्ड्रन लीडर एके सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना, राजेश गर्ग आदि ने डॉ. नरेश शर्मा का आभार व्यक्त किया। स्वागत एवं उद्घोषणा कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेश धाकड़ ने किया। इस मौके पर श्रीप्रकाश पांडे, अनूप गुप्ता, ह्रदेश भारद्वाज, केपी सिंह, अजय परमार, अविनाश वर्मा आदि मौजद रहे।

केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के मुख्य सचिव ने किया अलंकृत

आगरा। ब्रज रत्न अवार्ड के सातवें अलंकरण समारोह का आयोजन पिछले दिनों इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा केएनसीसी कन्वेंशन सेंटर में किया गया था। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने 10 विभूतियों को ब्रज रत्न से अलंकृत किया था।

डिम्पी मिश्रा और पांच पद्म अवार्डयों सहित कुल 10 मिला था सम्मान

आगरा। केएनसीसी में संपन्न हुए भव्य समारोह में पांच पद्म अवार्डियों सहित कुल 10 विभूतियों को इस अवार्ड से अलंकृत किया गया था। इनमें एयर मार्शल अवदेश कुमार सिंह, पद्म भूषण व पद्मश्री गोपालदास नीरज, पद्मश्री अनूप जलोटा, पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया, पद्मश्री डॉ. ललित कुमार गुप्ता, पद्मश्री नलिनी-कमलिनी अस्थाना, पंडित बृजभूषण गोस्वामी, क्रिकेटर पूनम यादव, फिल्म अभिनेता डिम्पी मिश्रा और अभिनेत्री अर्चना गुप्ता शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *