UA-204538979-1

गुरू पूर्णिमा पर ध्यान, योग और भक्ति संगीत संग गुरू चरणों में किया नमन

ब्रज पत्रिका, आगरा। सनातन धर्म में गुरुओं को बहुत ऊँचा स्थान दिया गया है। गुरु हमारे जीवन के श्रेष्ठ मार्ग दर्शक होते हैं जिनके सहारे हम इस जीवन का सफलतापूर्वक निर्वाहन कर सकते हैं। गुरुओं का आभार प्रकट करने हेतु व उनके बताये गए मार्ग का पुनः अवलोकन करने हेतु ही गुरू पूर्णिमा पर्व पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है की इस दिन गुरुओं की भी शिष्यों पर विशेष कृपा होती है।

र वर्ष की तरह इस बार भी आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के संस्थापक परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी की प्रेरणा से संस्था द्वारा पूरे विश्व में गुरू पूर्णिमा पर्व को बहुत ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

आगरा में संस्था द्वारा गुरुपूर्णिमा पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिनांक 3 जुलाई 2023 को प्रातः 6 बजे से संस्था द्वारा विजय क्लब, विजय नगर कॉलोनी आगरा में गुरू पूजा से शुरुआत की गई, तत्पश्च्यात गुरूजी की वाणी में सुदर्शन क्रिया का लाभ वहां उपस्थित सभी संस्था के सदस्यों द्वारा लिया गया। अंत में प्रसाद व तुलसी पौध वितरण किया गया।

सांय 6 बजे से जे.पी. सभागार, खंदारी में संस्था द्वारा सभी नगरवासिओं के लिए अद्भुत सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में भजन गायन हेतु संस्था के अंतराष्ट्रीय आश्रम बंगलुरु से शुकुल श्रीवास्तव पधारे थे।

सत्संग की शुरआत गुरू पूजा से की गई, तदुपरांत श्री शुक्ल व अन्य सदस्यों द्वारा भजनों का गायन किया गया। उन्होंने यह गणेश भक्ति से परिपूर्ण भजन सुनाया – “गणेशा ॐ गणेशा ॐ गणेशा ॐ गाओ गणेशा ॐ…!” इसके बाद गाया – “त्वमेव माता च पिता त्वमेव…!” गुरू की महिमा का बखान करते हुए यह भजन सुनाया – “गुरु भृह्मा , गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर…!” इसके बाद यह भजन गाया – “प्यार के सागर हो, ज्ञान के मंदिर हो…!” इस भजन को स्वरों में पिरोया – “गुरु गुरु जय जय , गोपाल जय जय…!”

सत्संग के उपरांत संस्था के शिक्षकों द्वारा गुरू का महत्त्व व महिमा बताई गई। संस्था द्वारा विश्व भर में किये जाने वाले सेवा कार्य व मानव कल्याण के प्रयासों के बारे में भी सभी को अवगत कराया गया। सदस्यों द्वारा परम गुरुदेव को आभार भी प्रकट किया गया।

अंत में वहां उपस्थित सभी जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के अलावा शहर के कई सम्मानीय लोग भी उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी विजित गुप्ता के अनुसार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रानी, नीता सरीन, सुचेता खन्ना, ममता रैली, विकास सारस्वत, रश्मि मिश्रा, कृपांशु, मयंक, राजन, अमन, रवि कांडपाल, मयूरी सिंघल, पियूष, अंशुल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!