UA-204538979-1

तीसरे विश्व युद्ध के खतरों के बीच दुनिया भर में शांति और सौहार्द कायम करने की ताजनगरी से भी उठी मांग

मित्र सोसाइटी द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस की पूर्व संध्या में होटल भावना क्लार्क्स इन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का सिलसिला भी चला।

ब्रज पत्रिका, आगरा। मौजूदा दौर में रूस-यूक्रेन युद्ध से उपजे तीसरे विश्व युद्ध के आसन्न खतरों के बीच दुनिया के सम्मुख जो संकट हैं, उनको लेकर मित्र सोसाइटी द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस की पूर्व संध्या में होटल भावना क्लार्क्स इन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसके साथ ही वक्ताओं द्वारा अपने पड़ौसी देशों के साथ रिश्तों को मजबूती प्रदान करने का आह्वान भी किया गया। वैश्विक मैत्री के संदेश समेटे हुए ‘मित्र महोत्सव-2022’ में कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।

समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि और जेएस यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. हरि मोहन, केंद्रीय हिंदी संस्थान की निदेशक प्रो. बीना शर्मा, सोशल साइंस इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक प्रो. ब्रजेश चंद्रा, हिंदुस्तान कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव उपाध्याय, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। पुरस्कार वितरण संस्कृति यूनिवर्सिटी के चान्सलर डॉ. सचिन गुप्ता, रजनीश त्यागी और समाजसेवी सुबोध गोयल ने किया। गोष्ठी का विषय प्रवर्तन मित्र सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. महेश धाकड़ ने किया। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुतारेस के दुनिया के लिए यू.एन. डे-2022 के संदेश को अनन्या सिंघानिया ने पढ़ा।

मंचासीन अतिथियों का स्वागत मित्र सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र धाकड़, विनती शर्मा, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, सत्य प्रकाश शुक्ल, सूरज तिवारी, संजय गोयल ने किया। मौजूद सभी मेहमानों का स्वागत करुणेश परिवार की तरफ से पटका पहनाकर और दीपावली की शुभकामनाएं और प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश देते हुए दीपक भेंट कर आदर्श नंदन गुप्त, संजय गुप्त, शरद गुप्त ने किया। एंकरिंग अनन्या सिंघानिया ने की। अनिल भारद्वाज, विनय भारद्वाज, राजीव सिंघल, अविनाश, गौरव आदि का विशेष सहयोग रहा। समारोह के अतिथियों में अभिषेक मेहरोत्रा, आशीष अरोरा, डॉ. प्रदीप कश्यप, डॉ. विनोद यादव, डॉ. भरत सिंह पमार, नरेश पारस, ईशान देव, अजय दुबे आदि भी शामिल थे।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी मनमोहक रहीं

होटल भावना क्लार्क्स इन में आयोजित इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का सिलसिला भी चला। गायक चंचल उपाध्याय और मोहम्मद रईस ने बॉलीवुड नगमों को प्रस्तुत किया। विजय लक्ष्मी शर्मा के निर्देशन में बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। पूजा तोमर और शारदा ने भी अपने सुर बिखेरे। आरती तोमर ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कलाकारों में अनुष्का, शिवाली, सेजल, भूमि, स्तुति, सृष्टि आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!