UA-204538979-1

श्रीमदभागवत कथा में आस्था और भक्ति का दिखा संगम

गोवर्धन पूजा की कथा के साथ छप्पन भोग की प्रसादी का आयोजन भी किया गया।

ब्रज पत्रिका, आगरा। विजय नगर स्थित श्री सीताराम मन्दिर में चल रही श्री मदभागवत कथा में आस्था और भक्ति का मनोहारी संगम दिखाई दिया। इस कथा के पंचम दिवस पूज्या श्री साक्षी शुक्ला जी ने भगवान श्री कृष्ण जी की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया, कथा के दौरान बलराम जी की अटखेलियों के बारे में भी बहुत ही रोचक ढंग से बताया।

इसके साथ-साथ गोवर्धन पूजा की कथा के साथ छप्पन भोग की प्रसादी का आयोजन भी किया गया। कथा का भक्तों ने श्रवण करते हुए बड़ा आनन्द लिया। इस कथा के कर्णप्रिय प्रसंगों से कथा स्थल पर बिल्कुल वृन्दावन सरीखा माहौल बना दिया था। इसके साथ ही कथा के दौरान भक्तों में देखने लायक उत्साह भी दिखाई दिया।

इस धार्मिक कार्यक्रम में श्री सीताराम मन्दिर के महन्त राजेश शुक्ला, आचार्य गुरु प्रसाद शुक्ला, आचार्य विष्णु वशिष्ठ, शास्त्री शुभम शुक्ला, राजू भाई, मनोज कुमार, पवन सिंघल, डॉक्टर घनश्याम, पुनीत गोयल और अजय अग्रवाल आदि समस्त भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!