UA-204538979-1

नकारात्मक विचारों को समाज से समाप्त करने के लिए युवाओं को कार्य करना चाहिए-नगर आयुक्त

युवक बिरादरी की राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला होटल ग्राण्ड में शुरू हुई, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों से 100 युवा सहभागी आये।

ब्रज पत्रिका, आगरा। युवक बिरादरी भारत की और से होटल ग्रैंड आगरा में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में आगरा नगर निगम के आयुक्त निखिल फुंडे ने युवजनों का मार्गदर्शन दिया। इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों से 100 युवा सहभागी हैं।

नेतृत्व, व्यक्तित्व व दायित्व इन तीन गुणों को विभिन्न उदाहरणों के साथ नगर आयुक्त निखिल फुंडे ने युवाजनों के सामने रखा। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि कैसे पढ़ाई से लेकर व्यावसायिक जीवन तक में आने वाली समस्याओं का किस तरिके से परिस्थितियों के अनुसार हमें हल निकालना पड़ेगा। इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन भी किया।

नगर आयुक्त निखिल फुंडे ने कहा कि,

“नकारात्मक विचारों को समाज से समाप्त करने के लिए युवाओं को कार्य करना चाहिए। जीवन मे तमाम उतार-चढाव आयेंगे, लेकिन अपनी मेहनत से और लगन से अपना और अपने साथ समाज का जीवन सफल बनाना है, हम सब लोग इसके लिये प्रयास करेंगे।”

इसके साथ ही युवक बिरादरी की अगुआ स्वर क्रांति के साथ साक्षात्कार के दौरान उन्होंने अपने महाविद्यालयीन जीवन से लेकर व्यक्तिगत पसंदीदा चीजों, पसंदीदा किताबों, लेखकों-कवियों के बारे में भी प्रश्नों का जवाब दिया।

मंच पर आगरा के साहित्यकार अरुण डंग और वरिष्ठ बिरादर जगत सिंह फौजदार भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत वाघाये ने और आभार प्रदर्शन डॉ. स्वप्निल यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!