UA-204538979-1

डा. राम अवतार शर्मा के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी- गुरु शरणानंद

– प्रतिमा अनावरण के साथ ही स्मारिका का विमोचन।
– सोम ठाकुर को दिया 51 हजार रुपये का डा. राम स्मृति सम्मान।

ब्रज पत्रिका, आगरा। देश के विख्यात संत, कार्ष्णि पीठाधीश्वर स्वामी गुरु शरणानंद महाराज ने कहा है कि, आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव व देहदानी डा. राम अवतार शर्मा ने शिक्षा, संस्कृति व देहदान से समाज में एक नया अध्याय लिखा है। इसे नई पीढ़ी को आत्मसात करके अपने समाज का कल्याण करना चाहिए।

पीठाधीश्वर जी गुरुवार को सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, नार्थ कर्मयोगी, कमला नगर पर पधारे। यहां डा. राम अवतार शर्मा जी की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति उत्सव का आयोजन किया गया था। उन्होंने अपने प्रवचन में देहदान पर विशेष चर्चा की।

समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल के विद्यार्थियों ने भगवान राम की स्तुति पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। डा. राम अवतार शर्मा के जीवन पर आधारित एक फिल्म व गायिका निशी राज द्वारा रचित, स्वरबद्ध, संगीतबद्ध किए गीत का वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।

जयपुर से बन कर आई प्रतिमा

गुरुशरणानंद जी महाराज ने स्कूल में मुख्य द्वार के समीप डा. राम अवतार शर्मा व उनकी धर्मपत्नी नर्मदा शर्मा की प्रतिमा का अनावरण जयघोषों के साथ किया। इस दौरान संस्कृत के श्लोकों को वाचन किया गया।

गुरु शरणानंद जी ने सोम ठाकुर को स्मृति चिह्न, डा. गिरधर शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, डा. देवेन्द्र, दिव्या शर्मा, प्रांजल शर्मा, अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा, ओशीन शर्मा व अन्य परिजनों ने माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाया।

प्रतिवर्ष दिया जाएगा डा. राम स्मृति सम्मान

समारोह में कार्यक्रम संयोजक डा. गिरधर शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि,

“डा. राम अवतार शर्मा जी की स्मृति में प्रतिवर्ष डा. राम स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसकी सम्मान राशि 51 हजार रुपये होगी। पहला सम्मान इस समारोह में विख्यात राष्ट्रीय कवि
डा. सोम ठाकुर को प्रदान किया गया है।”

इनका भी किया अभिनंदन

समारोह में गुरुशरणानंद जी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया (मथुरा), विख्यात होम्यौपेथी चिकित्सक डा. आरएस पारीक, साहित्यकार डा. श्रीभगवान शर्मा, साहित्यकार डा. राजेंद्र मिलन, विख्यात कवयित्री डा. शशि तिवारी, साहित्यकर व कवि राज बहादुर सिंह ‘राज’ को भी सम्मानित किया गया। डा. शर्मा व अन्य लोगों ने इन्हें शाल ओढ़ा कर अभिनंदन किया।

स्मारिका में प्रकाशित डा. शर्मा का साहित्य व समाज सेवा

डा. राम अवतार शर्मा साहित्य, समाज, संस्कृति, समाजसेवा, देहदान, जल संरक्षण आदि से जुडे थे। डा. राम स्मृति स्मारिका में विषय से संबंधित लेख, कविताएं प्रकाशित हैं। इसमें पूरा समाज, साहित्य प्रदर्शित है। इसके संपादक आदर्श नंदन गुप्ता व सह संपादक शरद गुप्ता हैं। 120 पृष्ठ की यह स्मारिका बहुरंगी है।

समारोह में इनकी उपस्थिति रही

स्वतंत्रता सेनानी रानी सरोज गौरिहार, राकेश गर्ग (उपाध्यक्ष, लघु भारती), डा. रंजना बंसल, महेश चन्द्र शर्मा, सुशील गुप्ता, संजय तौमर, वरिष्ठ पत्रकार आनन्द शर्मा, डॉ. महेश धाकड़, राजीव दीक्षित, राहुल पालीवाल, के.पी. सिघल, संजय अग्रवाल, डा. विनोद महेश्वरी, डा. जी.एस. राना, अशोक अश्रु, सुशील सरित, डा. शीलेन्द्र वशिष्ठ, डा. आर.सी गौतम, कैप्टन एस.के. मोहन, डा. गिरीश गुप्ता, पार्षद अमित ग्वाला, पार्षद रवि शर्मा, प्रतिभा जिन्दल एवं चन्द्रेश गर्ग की उपस्थिति सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!