UA-204538979-1

करुणेश जी का जीवन आज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणाप्रद है-पुरुषोत्तम खंडेलवाल

करुणेश स्मृति होली मिलन समारोह में गूंजे देशभक्ति के तराने
साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी व राजनीतिक जनों का हुआ समागम
शहर के प्रमुख शख्सियतों को किया सम्मानित

ब्रज पत्रिका, आगरा। बरसते फूल, गूंजते देशभक्ति के तराने और एक दूसरे से गले मिल कर देते शुभकामनाएं। यह नजारा था हार्डी बम कांड के क्रांतिकारी, स्वाधीनता सेनानी स्व.रोशनलाल गुप्त करुणेश स्मृति होली मिलन समारोह का। यह आयोजन मित्र मिलाप संस्था द्वारा बेलनगंज चौराहा पर किया गया। इसमें कला, संस्कृति, धर्म और राजनीतिकजनों का समागम रहा। शहर की प्रमुख शख्सियतों का सम्मान हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल थे। उन्होंने करुणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शख्सितों व मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। अध्यक्षता विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि,

“करुणेश जी का जीवन आज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणाप्रद है।”

श्रीमनःकामेश्वर मंदिर के महंत योगेशपुरी ने आशीर्वचन दिए व फूलों की होली की। राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित विशिष्ट अतिथि थीं। विभिन्न क्षेत्रों की शख्सितों को करुणेश स्मृति सम्मान दिया गया, जिनमें आनंद शर्मा (पत्रकारिता), डा. मुनीश्वर गुप्ता (चिकित्सा), सुधीर नारायन (गायन), रीना सिंह (खेल), जुगल श्रोत्रिय (यमुना आरती), अनीता सिसौदिया (फिल्म) थे। बेलनगंज क्षेत्र के पांच स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों व प्रिंसीपल को भी सम्मानित किया गया।

गायिका निशीराज के ईश्वर भक्ति और देशभक्ति गीतों ने समां बांध दिया, इस दौरान वंदे मातरम, देशभक्तों की जय के उदघोष होते रहे। वरिष्ठ कवि राजबहादुर राज व गायक ध्रुव वर्मा ने भी गीत प्रस्तुत किए। अतिथियों का स्वागत मित्र मिलाप के अध्यक्ष राकेश मित्तल, संयोजक विजय गुप्ता, संजय गोयल, राजेश खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल, अजय रंगीला, सुधीर उपाध्याय आदि ने किया।


सेंट मैरी चर्च के फादर मून लाजरस, डा. श्रीभगवान शर्मा, श्याम भदौरिया, डा. लवकुश मिश्रा, डा. विनोद माहेश्वरी, डा. गिरधर शर्मा, डा. राजेंद्र मिलन, शब्बीर अब्बास, श्याम भोजवानी, हेमंत भोजवानी, सुनील विकल, सुनील जैन, बसपा के शब्बीर अब्बास, समाजसेवी भोलानाथ अग्रवाल, आरएसएस के पंकज खंडेलवाल, राजेश खुराना, पार्षद राकेशजैन व सुषमा जैन, ममता सिंघल, संजय कप्तान, राजकुमार पथिक, बीके सूतैल, अधिवक्ता विजयपाल सिंह व सरोज यादव, महेश जौहरी, रिषी अग्रवाल, पूर्व पार्षद डा. अशोक अग्रवाल, नवीनचंद शर्मा, कवि सुशील सरित, अशोक अश्रु, रमेश पंडित, कांग्रेस के विष्णुदत्त शर्मा व नवीन चंद शर्मा, अनिल जैन, उमाशंकर मिश्रा, चारु पटेल, राजकुमार पथिक, प्रमेंद्र जैन, विष्णु कटारा, मनोज पोली, अपूर्व शर्मा, डॉ. महेश धाकड़, सूरज तिवारी, विनीत बवानिया, डॉ. प्रदीप कश्यप सहित अनेक सामाजिक, साहित्य, राजनीतिक क्षेत्र जन मौजूद रहे। अंत में करुणेश जी के पुत्र, साहित्यसेवी सर्वज्ञ शेखर गुप्त को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व पार्षद दीपक खरे ने संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन आदर्श नंदन गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!