UA-204538979-1

माँ कैला-चामुण्डा देवी बेलौन भवानी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जागरण और भंडारे का आयोजन

भोजन और वस्त्र वितरण का कार्यक्रम ट्रस्ट द्वारा पूरे दिसम्बर माह तक जारी रखा जाएगा।

ब्रज पत्रिका, आगरा। शहर के प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक ट्रस्ट ‘माँ कैला-चामुण्डा देवी बेलौन भवानी चेरिटेबल ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) द्वारा 14 दिसंबर को श्री राज राजेश्वरी माँ कैला देवी जी, (करौली) के दरबार में पूजा अर्चना एवं जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी विदुर अग्निहोत्री, सपना सिंह दायमा, अनूप सिंह व मनीष कुमार उपस्थित रहे।

इसी क्रम में दिनांक 16 दिसम्बर को रावली मंदिर (आगरा) एवं राजामंडी चौराहा (आगरा) पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रस्ट के पदाधिकारी डा. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’, विदेह अग्निहोत्री, तनीषा अग्निहोत्री एवं विदुर अग्निहोत्री उपस्थित रहे।

यह जानकारी डॉ. राजीव शर्मा ने देते हुए बताया कि भोजन और वस्त्र वितरण का कार्यक्रम ट्रस्ट द्वारा पूरे दिसम्बर माह तक जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!