आगरा के लालकिले से फतेहगढ़ साहिब तक निकाली जा रही यात्रा हेतु आगरा में जनजाग्रति अभियान चलाया।
हस्ताक्षर अभियान द्वारा आगरा की जनता द्वारा समर्थन जुटाया।
ब्रज पत्रिका, आगरा। आगामी 25 दिसम्बर को आगरा के लाल किले से फतेहगढ़ साहिब तक निकाली जा रही यात्रा के आगरा में जन जाग्रति के आज संजय प्लेस पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसका श्री गणेश महिला शान्ति सेना की वत्सला प्रभाकर और शीला बहल ने संयुक्त रूप से किया।
बच्चियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, किस प्रकार गुरु गोविंद सिंह जी जिन्हें सरबस दानी कहा जाता है, किस प्रकार उनके परिवार ने देश एवं धर्म की खातिर बलिदान किया I लेकिन धर्म नहीं छोड़ा और वर्तमान परिवेश नयी पीढी को इसकी जानकारी होने चाहिए, इसलिए यह यात्रा निकाली जा रही है I
उपस्थित समूह ने पत्रिका को पढ़ कर अपनी जिज्ञासा शांत की, और उत्साहित होकर इन सात सूत्री मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर किए।
अभियान में रवी दुबे संयोजक, संक्रेश शर्मा (सचिव ) सह संयोजक, भूपेन्द्र ठाकुर सह संयोजक, बंटी ग्रोवर यात्रा प्रभारी के अतिरिक्त केशव अग्रवाल, अनामिका मिश्रा, संजय दुबे, रिक्की शर्मा, गोलू शर्मा, प्रशांत गोयल, शीलू तिवारी, आशु अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, गिरधारी लाल, हेमंत सलूजा आदि मौजूद थे।