ताज़ा ख़बरसाहित्य

डॉ. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ को ‘श्रीमती गुनवती कुंदनलाल जैन ब्रजभाषा बालगीत पुरस्कार’ प्रदान किया गया

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिन्दी भाषा की विभिन्न विधाओं में आमंत्रित प्रविष्टियों के मूल्यांकन के उपरांत गठित समिति की समीक्षा एवं कार्यकारिणी के अनुमोदन के उपरांत पुरस्कारों की घोषणा की गयी।

ब्रज पत्रिका, आगरा। श्री हिन्दी पुस्तकालय समिति, डीग (राजस्थान) के 100 वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिन्दी भाषा की विभिन्न विधाओं में आमंत्रित प्रविष्टियों के मूल्यांकन के उपरांत गठित समिति की समीक्षा एवं कार्यकारिणी के अनुमोदन के उपरांत पुरस्कारों की घोषणा की गयी। ब्रजभाषा के पुरस्कार विजेताओं में आगरा शहर के डा. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ को ‘श्रीमती गुनवती कुंदनलाल जैन ब्रजभाषा बालगीत पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

समिति द्वारा विजेता साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरुप पुष्पहार, श्रीफल, शाल, उत्तरीय वस्त्र, गौमाता की छवि स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। 27 जुलाई, 2026 को श्री हिंदी पुस्तकालय डीग (राज.) के ‘अरुण’ सभागार में आयोजित गरिमामय व भव्य समारोह में सिद्धपीठ खोहरी पीठाधीश्वर महंत डा. कौशल किशोर महाराज (न्याय वेदांताचार्य) कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। विशिष्ट अतिथियों में डीग के जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ एवं ब्रजभाषा अकादमी की सचिव डॉ. लता श्रीमाली रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमृत लाल मीना रहे जो बिहार के पूर्व मुख्य सचिव थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!