मुख्यमंत्री से मिला राज्य ललित कला अकादमी का प्रतिनिधि मंडल, गतिविधियों की दी जानकारी, मुख्यमंत्री से मिले सुझाव
संस्कार भारती, आगरा महानगर की दृश्य कला प्रमुख डॉ. आभा सिंह गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और आगरा में चित्रकला की गतिविधियों के बारे में बताया।
ब्रज पत्रिका, लखनऊ, 13 मार्च 2026. आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य ललित कला अकादमी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश, लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, अकादमी की कार्यकारिणी सदस्य और संस्कार भारती आगरा महानगर की दृश्य कला विद्या प्रमुख डॉ. आभा सिंह गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार कुशवाहा, प्रयागराज तथा दुर्जन सिंह भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कलाकारों के हितों, अकादमी की गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। साथ ही पिछले छह महीनों में राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ द्वारा आयोजित कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी भी उन्हें दी गई।

मुख्यमंत्री ने अकादमी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कलाकारों के हित में अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस दौरान डॉ. आभा सिंह गुप्ता ने आगरा में संस्कार भारती द्वारा चित्रकला के क्षेत्र में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ एवं संस्कार भारती, आगरा महानगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला कला प्रदर्शनी ‘अव्याना’ का विवरण दिया और ‘अव्याना’ का कैटलॉग मुख्यमंत्री को भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश एवं संस्कार भारती कलाकारों को प्रोत्साहन देने और उन्हें सृजनात्मक मंच प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
संस्कार भारती के अखिल भारतीय अधिकारी एवम प्रचारक बांकेलाल गौड़, त्रि-क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार, अ. भा. कोषाध्यक्ष एड. सुभाष चंद्र अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, महानगर अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव सिंघल, प्रेमचन्द अग्रवाल सुपारी, महानगर चित्रकला प्रमुख डॉ. एकता श्रीवास्तव, ललित कला संस्थान के उप निदेशक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सरोज भार्गव, डा. साधना सिंह, प्रो. बिंदु अवस्थी, कैप्टन प्रो. नीलम कांत, डॉ. रूपाली खन्ना, डॉ. सपना गोयल, डॉ. मोना मिश्रा, डॉ. तपस्या सिंह, मीनाक्षी मिश्रा अंजलि, डॉ. शार्दुल मिश्रा, डॉ. रूचि सिंघल, डॉ. रश्मि सक्सैना, चेतना परिहार, मीतू सिंह, कवयित्री एवं चित्रकार रश्मि सिंह, नीता गर्ग, अनिता भार्गव, मीना अग्रवाल, श्याम तिवारी, इंजी. नीरज अग्रवाल, आशीष जैन, इंजी. सुरेश चंद्र अग्रवाल, अभिषेक गर्ग, प्रदीप सिंघल, अमित अग्रवाल, इंजी. अतुल गुप्ता, राकेश पाठक, छीतरमल गर्ग, आलोक आर्य, हरिमोहन सिंह कोठिया आदि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चित्रकला के कार्यक्रमों के प्रति रुचि व्यक्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

