UA-204538979-1

भारतीय लोग हमेशा संस्कृति और व्यापार से समूचे विश्व को जोड़ते चले आए हैं, भारतवासी कभी भी विस्तारवादी सोच के नहीं रहे हैं-गोलोक बिहारी राय

29 और 30 जनवरी को आगरा में होगा अंतरराष्ट्रीय ऑफलाइन और ऑनलाइन हाइब्रिड वेबीनार।

इसमें भाग लेने के लिए लगभग 25 देशों के सम्मिलित होने की संस्तुति आ चुकी है।

ब्रज संस्कृति। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के एक अंतरराष्ट्रीय ऑफलाइन व ऑनलाइन हाइब्रिड वेबीनार 29 और 30 जनवरी को होने जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए लगभग 25 देशों के सम्मिलित होने की संस्तुति आ चुकी है। देश और विदेश से आने वाले अतिथियों के ठहरने का इंतजाम पंच सितारा होटलों में किया जा रहा है। वेबीनार में भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं, और शिक्षण संस्थान इसमें विशेष रूचि ले रहे हैं।

इस संबंध में होटल ग्राण्ड में आयोजित एक प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय महामंत्री गोलोक बिहारी राय ने पत्रकारों को बताया,

“भारतीय लोग संस्कृति और व्यापार से पूरे विश्व को जोड़ते चले आए हैं, भारतीय लोगों की मानसिकता कभी भी विस्तार वादी नहीं रही, बल्कि शांति, संस्कृति, व्यापार और तकनीक से समृद्ध रहे हैं।”

गोलोक बिहारी राय अपनी आगरा की दो दिवसीय यात्रा पर आये हुए थे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, आने वाले समय में विश्व की महाशक्तियां भारत के प्रभुत्व को नकार नहीं पाएंगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश त्यागी ने कहा कि,

“हिंद हिमालय महासागर के 54 देशों के लोग भारत में चिकित्सा और शिक्षा का लाभ लेने के लिए आए, क्योंकि शिक्षा और चिकित्सा के माध्यम भारतवर्ष में बहुत अच्छे और प्रचुर संख्या में हैं।”

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के आगरा चैप्टर के अध्यक्ष एके सिंह ने कहा,

“29 और 30 जनवरी को आगरा में होने अंतरराष्ट्रीय ऑफलाइन और ऑनलाइन हाइब्रिड वेबीनार में लगभग 25 देशों के सम्मिलित होने की संस्तुति आ चुकी है।”

ब्रिगेडियर मनोज कुमार ने बताया कि,

“भारी संख्या में वेबीनार में रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं और शिक्षण संस्थान इसमें विशेष रूचि ले रहे हैं।”

वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह टिम्मा ने बताया कि,

“देश और विदेश से आने वाले अतिथियों के उचित आतिथ्य व अन्य इंतजाम पंच सितारा होटलों में किए जा रहे हैं इसमें बड़ी संख्या में सदस्यों को लगा दिया गया है।”

इस अवसर पर अध्यक्ष अतुल सिंह, कर्नल जी.एम. खान, गौरीशंकर सिकरवार , पवन सिंह, डॉ. धर्मेंद्र तोमर, रिंकू जैन,कर्नल राजेश चौहान, सचिन गोयल, भारत सोलंकी, राहुल चौधरी, सतीश छोंकर, दीपक चाहर, धीरज वशिष्ठ, एच एल गुप्ता, रतीश शर्मा, आशीष गौतम, डॉ. देश दीपक आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!